फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Roadways bus service started from Rajghat to Vrindavan

Bulandshahar News: राजघाट से वृंदावन के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started from Rajghat to Vrindavan
नरौरा। क्षेत्र के लोगों को अब मथुरा-वृंदावन जाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। राजघाट से वृंदावन के लिए मंगलवार को रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई। अतरौली डिपो की बस को विधायक चंद्रपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वृंदावन के लिए रवाना किया। इससे पूर्व विधायक चंद्रपाल सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बस को हरी झंडी दिखाकर राजघाट से वृंदावन के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

अतरौली डिपो के एआरएम संजीव वशिष्ठ ने बताया कि नरौरा से प्रतिदिन सुबह छह बजे बस वृंदावन के लिए रवाना होगी जो शाम साढ़े छह बजे राजघाट वापस आएगी। बस राजघाट से डिबाई, अलीगढ़ होते हुए मथुरा-बरसाना, गोवर्धन से वृंदावन पहुंचेगी। इसी रास्ते से वापस राजघाट आएगी। इसके संचालन से क्षेत्र के काफी लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान राजघाट प्रधान ओमवीर सिंह, नरेश कुमार, रूपेंद्र सिंह, आसाराम लोधी, तालेवर कुशवाहा, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed