फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   road accident

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, दो लोगों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
road accident
अनूपशहर में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : BULANDSHAHR
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, दो लोगों की मौत
विज्ञापन

अनूपशहर। बुलंदशहर हाईवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साहिबाबाद के गगन विहार निवासी जीतू (21) पुत्र महेश यादव देर रात रिश्तेदार अजीत सिंह उर्फ जीतपाल (38) व परिवार की ही दो महिलाओं अनीता और नीलम के साथ कार से बदायूं जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे अनूपशहर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर हाईवे स्थित सुनाई पैठ के पास कार सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गांव के लोगों ने भी कार टकराने की आवाज सुनी और भागकर मौके पर पहुंचे। इसी बीच राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जीतू और अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रूप से घायल अनीता व नीलम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कार के आगे का हिस्से पूरी तरह हो गया चपटा
हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा चपटा हो गया था। जीतू और अजीत के शव को निकालने के लिए पुलिस को मेहनत करनी पड़ी। ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। - हरेंद्र कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed