{"_id":"570699994f1c1b5319c81355","slug":"removal-of-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार को हटाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार को हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
officer
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो से मारपीट के प्रकरण में आखिरकार तहसीलदार पर गाज गिर गई। हड़ताल पर बैठे तहसीलकर्मियों की मांग पर डीएम ने तहसीलदार को हटाकर कलक्ट्रेट से अटैच कर दिया है। एसडीएम से तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद तहसीलकर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रजिस्ट्रार कानूनगो श्रीपाल का आरोप है कि 29 मार्च को तहसीलदार मनोज कुमार ने उन्हें अपने कार्यालय पर बुलाकर मारपीट की थी। इस घटना के दूसरे दिन 30 मार्च को रजिस्ट्रार कानूनगो संघ समेत सभी 7 तहसीलों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
प्रशासन के आश्वासन मिलने के बाद कोई कार्रवाई न होने पर पिछले दो दिनों से लेखपाल संघ, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, अमीन समेत तहसील कर्मी हड़ताल कर धरने पर बैठे थे। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने तहसीलदार खुर्जा को हटाकर बुलंदशहर कलक्ट्रेट से अटैच कर दिया। इस दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, रविंद्र सिंह सोलंकी, संजय कुमार, रामअवतार रहे।
विज्ञापन