{"_id":"6abbf7a856a010dc6f099fce","slug":"relief-new-memu-to-run-on-the-khurja-meerut-city-railway-route-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-166865-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : खुर्जा-मेरठ सिटी रेलवे मार्ग पर चलेगी नई मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : खुर्जा-मेरठ सिटी रेलवे मार्ग पर चलेगी नई मेमू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा से मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेल मंत्री ने खुर्जा से मेरठ सिटी के बीच एक नई मेमू ट्रेन संचालन की स्वीकृति दे दी है। इसे जल्द संचालित करने की योजना है। रेल सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति देते हुए सांसद डॉ. भोला सिंह को पत्र भेजा है।
सांसद डॉ. भोला सिंह ने बताया कि खुर्जा से मेरठ सिटी के मध्य नई ट्रेन मेमू 64573-64574 वाया बुलंदशहर होते हुए संचालित होगी। मेमू के संचालन से रेल यात्रियों का काफी राहत मिलेगी। इससे लोगों को अन्य जनपदों से जुड़ने का मौका मिलेगा और कम किराये में सफर कर सकेंगे।
अभी तक मेरठ-खुर्जा के बीच दो पैसेंजर ट्रेन का सुबह-शाम अप-डाउन संचालन हो रहा है। इसके अलावा सुबह-शाम को संगम एक्सप्रेस और सप्ताह में दो दिन सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन का भी संचालन हो रहा है। ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे अधिकारी जल्द समय सारिणी जारी करेंगे।