फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Regular vaccination started from Uwin portal

Bulandshahar News: यूविन पोर्टल से नियमित टीकाकरण हुआ शुरू, 2579 को लगा टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में गर्भवती और पांच वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण बुधवार से यूविन पोर्टल पर शुरू कर दिया है। विभाग ने इसके लिए जिलेभर में 345 सेशन चलाने का दावा किया। 20 स्थानों पर नेटवर्क न होने की वजह से सेश का आयोजन नहीं हो सका। वहीं, पहले दिन 2579 गर्भवती एवं बच्चों को नियमित टीका लगा। अब परिजन स्लॉट बुक कर देश में कहीं पर भी टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

यूविन पोर्टल से जिलेभर में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 345 जगह टीका लगाने को व्यवस्था की गई। लेकिन पहले ही दिन 20 स्थानों पर टीकाकरण नहीं हो सका। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके जैन ने बताया कि कोविड टीकाकरण की तरह यूविन पोर्टल की बुधवार से शुरुआत कर दी गई है। पोर्टल पर नियमित टीकाकरण के लिए गर्भवती एवं बच्चों के परिजन पंजीकरण करा देश में कहीं पर भी टीका लगवा सकेंगे। टीका लगवाने के बाद डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त होगा। पोर्टल पर शून्य से पांच वर्ष की आयु के 2420 बच्चों और 159 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया। बताया कि अब पंजीकरण कराने के बाद दूसरा टीका लगवाने के लिए पोर्टल अलर्ट मैसेज भेजकर अवगत कराएगा। इससे गर्भवती महिलाएं और बच्चों के परिजनों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इनको लगा टीका
टीके का नाम -- संख्या
महिलाओं को पहला टीका - 159
हेपेटाइटिस-बी जन्म के बाद - 06
शून्य से एक - 411
एक से दो वर्ष तक - 91
टीडी 2 का - 94
बूस्टर - 32
बीसीजी - 156
चिल्ड्रन ओपीबी बूस्टर - 28
ओपीबी शून्य का - 27
ओपीबी प्रथम - 208
ओपीबी द्वितीय - 67
ओपीबी तृतीय - 49
एफआईपीबी - 192
एफआईपीबी द्वितीय - 57
एफआईपीबी तृतीय - 33
रोटा - 193
रोटा द्वितीय - 70
रोटा तृतीय - 51
पीसीबी - 188
पीसीबी द्वितीय - 50
पीसीबी बूस्टर - 34
पेंटा वन - 191
पेंटा द्वितीय - 70
पेंटा तृतीय - 61
एमआर प्रथम - 69
एमआर द्वितीय - 32
डीपीटी द्वितीय - 02
डीपीटी तृतीय - 18
डीपीटी बूस्टर - 45


यूविन पोर्टल की प्रक्रिया से नियमित टीकाकरण जिले में शुरु हो गया हे। पहले दिन कुछ केंद्रों पर नेटवर्क की समस्या रही। करीब 2579 बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed