फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Registration period for undergraduate and postgraduate courses ends; data to be uploaded today.

Bulandshahar News: स्नातक-परास्नातक में पंजीकरण का समय हुआ पूरा, आज अपलोड होगा डाटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Registration period for undergraduate and postgraduate courses ends; data to be uploaded today.
बुलंदशहर। स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से दिए गए अंतिम पंजीकरण का समय शनिवार को पूरा हो गया। सोमवार को जिले के सभी संबद्ध कॉलेजों द्वारा समर्थ पोर्टल से रजिस्ट्रेशन डाटा डाउनलोड किया जाएगा। इसके साथ ही सीसीएसयू के निर्देश पर प्रवेश के लिए आगामी मेरिट बनाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि जिले में अब तक यूजी-पीजी की सीटों पर तीन मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद 20 फीसदी से अधिक सीटें खाली रहने और छात्र-छात्राओं द्वारा पंजीकरण से वंचित छात्र-छात्राओं को सीसीएसयू ने 2 से 6 सितंबर तक अंतिम अवसर के रूप में पुनः पंजीकरण विंडो खोली थी।
विज्ञापन

इस बार जारी होने वाली मेरिट में पंजीकरण करने वाले नए छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पहले से पंजीकृत व प्रवेश से वंचित छात्रों को भी मौका मिलेगा। सीसीएसयू के निर्देश के बाद कॉलेज स्तर पर आगामी मेरिट लिस्ट तैयार कर शेष बची सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी स्नातक, परास्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए यह अंतिम मौका था। अब मेरिट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किस कोर्स में कितनी सीटें खाली हैं और कटऑफ क्या रहेगा। इसके लिए कॉलेजों की ओर से पहले से ही तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed