{"_id":"575ee5d74f1c1b283e11c27a","slug":"registration-of-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर श्रमिकों का होगा रजिस्ट्रेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर श्रमिकों का होगा रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश पर श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए विभाग ने ब्लॉक स्तर के बाद अब ग्राम पंचायत पर भी कैंप लगाने का निर्णय लिया है। इन कैंपों में भट्ठा और मनरेगा श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। जिले में अब तक 50 हजार श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त दीप्ति मान भट्ट ने बताया कि शासन का आदेश है कि प्रत्येक श्रमिक का विभाग में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। भट्ठा पर काम करने वाले श्रमिकों के साथ मनरेगा में 50 दिन का काम कर चुके श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भट्ठों पर अब तक 1500 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करवा लिया गया है जबकि मनरेगा में 50 दिन का काम पूरा कर चुके 2187 में से 874 का रजिस्ट्रेशन हो चुका
विज्ञापन
है जबकि 1313 के रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। जल्द ही सभी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर लिया जाएगा।