{"_id":"66bf858a8f8195ccbf0b5cc3","slug":"registration-of-160-school-vehicles-in-the-district-suspended-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-120414-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले के 160 स्कूल वाहनों का पंजीयन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले के 160 स्कूल वाहनों का पंजीयन निलंबित
विज्ञापन
पहासू में स्कूल वाहन को सीज करने की कार्रवाई करते एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल। स्त्रोत - एआरटीओ
बुलंदशहर। जिले के स्कूल संचालक नोटिस मिलने के बाद भी अपने वाहनों की फिटनेस नहीं करवा रहे हैं। पिछले दिनों संभागीय परिवहन विभाग ने 245 स्कूल वाहनों की फिटनेस समाप्त हो जाने पर नोटिस जारी किया। इसमें 160 स्कूल वाहन स्वामी ने फिटनेस नहीं कराई। अब संबंधित का विभाग ने पंजीयन निलंबित कर दिया है। ये वाहन अगर सड़कों पर चलते मिले तो इन्हें सीज कर स्कूल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय में 1290 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। पिछले माह 263 स्कूलों के 367 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो जाने पर विभाग ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया। इसमें कुछ वाहन स्वामी ने वाहनों की फिटनेस करवा ली। इसके बाद इस माह की शुरुआत में विभाग ने 245 स्कूल वाहन स्वामी को नोटिस जारी कर शीघ्र फिटनेस कराने को कहा। साथ ही 12 अगस्त के बाद पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसमें करीब 75 से 80 वाहन स्वामी ने कार्यालय पर पहुंच फिटनेस करवाई। लेकिन 160 वाहन स्वामी ऐसे रहे जो बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी फिटनेस करवाने वाहन को लेकर नहीं पहुंचे। इनमें कुछ वाहन ने परमिट भी नहीं लिया है और काफी 10 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं। ऐसे वाहनों पर अब विभाग ने पंजीयन निलंबित करने की कार्रवाई की।
संबंधित वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त
जिले के 160 वाहनों का पंजीयन विभाग ने फिटनेस न कराने पर निलंबित कर दिया है। अब इनके पंजीयन को निरस्त करने की कार्रवाई में विभागीय अफसर जुट गए हैं। अभी तक दो वाहनों का पंजीयन भी निरस्त किया जा चुका है। जल्द ही शेष सभी वाहनों का भी पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं, वाहनों का संचालन मिलने पर संबंधित वाहन चालक एवं वाहन स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई होगी। पंजीयन निलंबित वाले स्कूल वाहन गुलावठी, डिबाई, सिकंदराबाद, अनूपशहर, बुलंदशहर नगर एवं देहात, औरंगाबाद, शिकारपुर, जहांगीराबाद, खुर्जा नगर एवं देहात, स्याना, बीबीनगर, नरसेना, अहमदगढ़, सलैमपुर, पहासू, ककोड़, अगौता, लखावटी, अरनियां, बुगरासी, जहांगीरपुर, खानपुर, नरोरा, रामघाट व दानपुर क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
पांच स्कूल वाहन व चार ऑटो सीज
बुलंदशहर। संभागीय परिवहन विभाग की सख्ती के बावजूद सड़कों पर बिना परमिट, बिना दस्तावेज व बिना फिटनेस व टैक्स जमा किए वाहन संचालित हो रहे हैं। मानकों का उल्लंघन करने व बिना दस्तावेज वाहन संचालन करने पर शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने कार्रवाई को अभियान चलाया। इस दौरान पांच स्कूल वाहन समेत नौ वाहनों को सीज कर एक लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि पहासू क्षेत्र में स्कूल वाहन एवं यात्री वाहन पर कार्रवाई की गई। पांच स्कूल वाहन मानकों का उल्लंघन करने व बिना दस्तावेज संचालित होने पर और चार ऑटो रिक्शा वाहन को बिना परमिट व दस्तावेज न होने पर सीज करने की कार्रवाई की गई। इन सभी को सीज कर पहासू पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही इन सभी पर एक लाख 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
जिले के 160 स्कूल वाहनों की संचालक ने काफी समय से फिटनेस नहीं कराई। इन सभी को कई बार नोटिस भेजे जाने के बाद अब संबंधित का पंजीयन निलंबित कर दिया है और पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित वाहनों का संचालन मिलने पर एआरटीओ प्रवर्तन को सीज करने व संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। - सतीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन