फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   recovery from 4 teachers

चार शिक्षकों से होगी 93 लाख की रिकवरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
recovery from 4 teachers
चार शिक्षकों से होगी 93 लाख की रिकवरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के परिषदीय स्कूलोें के जिन चार शिक्षकों की गत दिनों सेवा समाप्त हुई है उनसे विभाग प्राप्त वेतन की रिकवरी करेगा। लगभग 93 लाख रुपये से अधिक प्राप्त की गई राशि की रिकवरी की जाएगी। यह शिक्षक फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों पर नौकरी करते मिले थे। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अफसरों का दावा है कि उक्त शिक्षकों से जल्द ही इस राशि की रिकवरी कर ली जाएगी।

गत दिनों प्रदेश के कई जनपदों में फर्जी शैक्षिक दस्तावेज से बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय स्कूलों में शिक्षक नौकरी करते पाए गए थे। इसे शासन और विभाग ने गंभीरता से लिया था। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को जनपद के परिषदीय स्कूलों में ऐसे शिक्षकों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। आदेश मिलने पर जब जनपद में ऐसे शिक्षकों की तलाश की गई तो चार शिक्षक ऐसे पाए गए थे, जो फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे थे। इनका पता लगते ही बीएसए ने गत दिनों इन चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी थी। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन और विभाग को भेजने के साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। इसके साथ ही उनसे तैनाती से लेकर सेवा समाप्ति तक प्राप्त किए गए वेतन की राशि की रिकवरी के भी आदेश जारी कर दिए थे। अब वित्त एवं लेखा अधिकारी ने चारों शिक्षकों द्वारा अपनी तैनाती के दौरान प्राप्त किए गए वेतन की राशि का आंकलन कर लिया है। यह राशि 93 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वित्त एवं लेखा अधिकारी के अनुसार जिन शिक्षकों की सेवा समाप्त हो चुकी हैं। उनमें दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के स्कूल में तैनात रहे सहायक शिक्षक अमित कुमार 33,46,394 रुपये की रिकवरी होगी। डिबाई क्षेत्र के स्कूल में तैनात रहे सहायक शिक्षक शिक्षक मक्खन लाल 20,02,195 रुपये और रवि कुमार से 20,02,195 रुपये की रिकवरी होगी। इसी तरह सिकंदराबाद क्षेत्र के स्कूल में तैनात रहे सहायक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार से भी लगभग 20 लाख की राशि की रिकवरी होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने दावा किया कि जल्द ही उक्त शिक्षकों से इस राशि की रिकवरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed