{"_id":"61671d630d3a6e7da7123602","slug":"rape-bulandshahr-news-gbd227668019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को चार वर्षीय मासूम को अपने घर ले जाकर कक्षा नौ के छात्र ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
एक गांव निवासी वृद्ध महिला ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम को वह घर में ही नमाज पढ़ रही थी। उस दौरान उसकी चार वर्षीय पोती घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद उसकी पोती रोती बिलखती हुई घर पहुंची। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोर उसे अपने घर में बने भूसे के कमरे में ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। जानकारी होने पर पीड़िता को लेकर उसकी दादी आरोपी के घर पहुंची और मामले की शिकायत की। आरोप है कि आरोपी की मां ने बच्ची के कपड़ों को धो दिया और उसके हाथ-पैर भी धो दिए। साथ ही उसने मामले को वहीं रफा दफा करने की बात कही। लेकिन, पीड़िता की दादी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बृहस्पतिवार को उसे बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी