फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Raging on the road to becoming the standard rather rural

मानक के अनुसार सड़क न बनने पर भड़के ग्रामीण

Mon, 05 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 05 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Raging on the road to becoming the standard rather rural
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मानक के अनुसार सड़क न बनने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का कार्य भी रूकवा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। ग्रामीणों ने सड़क को नए सिरे से दूसरे माल के साथ सड़क  निर्माण की मांग की है।

  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आरईएस विभाग के ठेकेदार ने शनिवार को अमरपुर ग्राम से सड़क पर फाइनल कार्य करना शुरु किया जो थौना ग्राम तक पहुंच गया सुबह ग्रामीणों ने देखा कि ताजा बनी सड़क कई स्थानों पर उखड़ रही है पता लगते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्य को रूकवा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एई वाजिद खां व जेई आरपी शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क को नए सिरे से बनवाने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण इस पर नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि पहले मानक के अनुसार माल मंगवाया जाए और उसके बाद सड़क निर्माण शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसान संगठन के अनिल शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ.धर्मसिंह थौना प्रधान कृपा शंकर अमरपुर प्रधान बबलू, खां इजलाल खां, कमलजीत, सतबीर, बोबी, लीला सिंह, मुन्नीलाल, बीघा सिंह, दयाराम, सुभाष, देवपाल, मुम्ताज खां, रिहान, पठान, वाहिद, भाई सरजीजान   आदि रहे।

बुगरासी-स्याना मार्ग दो किमी रहेगा जर्जरस्याना-बीबीनगर मार्ग बनने के बाद भी बुगरासी-स्याना रोड दो किलोमीटर पूरी तरह से जर्जर ही रहेगी। नवीनीकरण का समय पूरा नहीं होने के कारण दो किलोमीटर मार्ग का बजट पास नहीं हो पाया है। इसके लिए क्षेत्रवासियों को लगभग दो वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।

बुगरासी-स्याना-बीबीनगर 16 किलोमीटर का मार्ग बनाया जा रहा है। इसके लिए 37 करोड़ का बजट पास हुआ था। स्याना से बीबीनगर की सड़क लगभग छह माह पूर्व तैयार हो चुकी है। बुगरासी-स्याना मार्ग की दूरी आठ किलोमीटर है। इस मार्ग के निर्माण का कार्य चल रहा है।

इस मार्ग पर हाजीपुर से धनियावली तक लगभग दो किलोमीटर का रोड पूरी तरह से जर्जर है। पीडब्लूडी के एक्सईएन अनिल गुप्ता ने बताया कि दो किलोमीटर के इस रोड का नवीनीकरण 2014 में हुआ था। 2017 के बाद ही इस टुकड़े का निर्माण संभव है। इसका बजट पास नहीं हुआ है।


कुल मिलाकर क्षेत्रवासियों की सड़क बनने की मांग तो पूरी हुई, लेकिन आठ किलोमीटर के इस टुकड़े में अभी दो किलोमीटर जर्जर मार्ग को जनता को दो साल और झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed