फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Radiologist went for court work, ultrasound was not done

Bulandshahar News: कोर्ट के कार्य से गए रेडियोलॉजिस्ट, नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Radiologist went for court work, ultrasound was not done
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर चस्पा नोटिस। संवाद
बुलंदशहर। जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में संबद्ध चल रहे रेडियोलॉजिस्ट मंगलवार को कोर्ट कार्य में व्यस्त रहे। इसके चलते पेटदर्द एवं अन्य समस्याएं लेकर आए मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। पूर्व में दी गई तारीख पर आए 30 से अधिक मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट मेडिकल लीव पर चल रहे हैं। पिछले सप्ताह दो-तीन दिन मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौटना पड़ा। इसके बाद सीएमओ ने डिबाई के राजकीय चिकित्सालय से डॉ. आदेश को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश तक संबद्ध कर दिया। मंगलवार को कोर्ट में रेडियोलॉजिस्ट को बयान के लिए बुलाया गया। इसके चलते सुबह से दोपहर दो बजे तक वह चिकित्सीय कार्य से दूर रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को तारीख ले चुके मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सुबह आठ बजे से पहुंचने शुरु हो गए। अल्ट्रासाउंड कक्ष में नौ बजे तक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं आने पर उनके अवकाश पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद कक्ष के बाहर रेडियोलॉजिस्ट के कोर्ट कार्य से जिले से बाहर जाने की सूचना चस्पा कर दी गई। ऐसे में दूर-दराज से आए मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही लौटना पड़ा। हालांकि विशेषज्ञ द्वारा 22 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन ने बताया कि सोमवार से पेट में तेज दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराने आया था। रेडियोलॉजिस्ट के बाहर होने की वजह से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। सलमा ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पूर्व में तारीख मिली थी। समय आया तो रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले।



रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट कार्य के चलते जिले से बाहर गए हुए हैं। उनके बाहर जाने की सूचना अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर चस्पा कर दी गई थी। - डॉ. परवेंद्र सिंह, कार्यवाहक सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed