फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Radiologist on leave, ultrasound not done even on second day

Bulandshahar News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, दूसरे दिन भी नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Radiologist on leave, ultrasound not done even on second day
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर चस्पा चिकित्सक के अवकाश का पत्र। संवाद
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद भी जिला अस्पताल में सुविधाएं नहीं बढ़ रही हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर रहे। इसके चलते मरीज और गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश सीएचसी-पीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण मरीज जिला अस्पताल तक की दौड़ लगाते हैं। वहीं जिला महिला अस्पताल में भी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने पर जिला अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड होता है। बुधवार और बृहस्पतिवार को नए मरीजों के साथ पूर्व में तारीख ले चुके मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सुबह आठ बजे से पहुंचने शुरु हो गए।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड कक्ष में नौ बजे तक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं आए। पूछताछ की गई तो उनके अवकाश पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद कक्ष के बाहर चिकित्सक के अवकाश पर होने की सूचना चस्पा कर दी गई। ऐसे में दूर-दराज से आए मरीज और गर्भवती महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने की जानकारी नहीं है। पहले से सूचना होती तो किसी दूसरे को भेजकर अल्ट्रासाउंड की सुविधा दिलवाने का प्रयास किया जाता। - डॉ. मनीषा जिंदल, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed