{"_id":"5797a75c4f1c1b012021e0d2","slug":"qureshi-society-red-following-the-ban-on-the-wedding-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैशी समाज लाल खत से ही करेगा शादी दहेज पर पाबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरैशी समाज लाल खत से ही करेगा शादी दहेज पर पाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
रूपये
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरैशी समाज ने दहेज पर पाबंदी लगाते हुए लाल खत (शादी की तारीख) से ही शादी करने का कड़ा निर्णय ले लिया है। अभियान चलाकर समाज को जागरूक करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गांव चंदयाना में समाज के निर्णयानुसार बिना दहेज सिर्फ लाल खत से शादी करवाई गई।
विज्ञापन
कुरैशी समाज के अयूब कुरैशी और पप्पन कुरैशी ने बताया कि हाल ही में समाज ने निर्णय लिया था कि समाज में सिर्फ लाल खत से बिना दहेज शादी करवाई जाएंगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों ने खानपुर, अमरपुर, भरकाऊ, चंदयाना, बालका, जलीलपुर, बदरखा, मलकपुर आदि गांवों में मीटिंग कर समाज के लोगों को लाल खत से बिना दहेज शादी करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
गांव चंदयाना में अंजुम पुत्र गुलाम रसूल ने बिना दहेज के गांव शेरपुर के गालिब पुत्र फकीरा के यहां लाल खत भेजा, जिसे लड़के पक्ष के परिवार वालों ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इस दौरान इकबाल मेंबर, इकबाल मुवीन, कमरू खां कुरैशी, हाजी बदलू, यासीन कुरैशी, अब्दुल्लाह कुरैशी, मनब्बर कुरैशी, हाजी सईद, हाजी जफरू मौजूद रहे।
विज्ञापन