फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Queues of patients suffering from viral infections and other ailments formed at the OPD.

Bulandshahar News: ओपीडी में वायरल समेत अन्य बीमारी से पीड़ित की लगी लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Queues of patients suffering from viral infections and other ailments formed at the OPD.
जिला चिकित्सालय के दवा काउंटर पर लाइन में लगी महिलाएं। संवाद - फोटो : RPF
बुलंदशहर। मौसम बदलने के कारण बीमारियों में वृद्धि हुई है। सोमवार को ओपीडी खुलने पर 2449 मरीजों ने पंजीकरण कराकर परामर्श लिया। इनमें करीब 300 मरीज वायरल से पीड़ित थे। मेडिसिन विभाग के डॉ. चर्चित गुप्ता ने बताया कि बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में अधिकांश मरीज वायरल, खांसी-जुकाम, पेटदर्द और बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत कर रहे थे। सोमवार को 50 वायरल मरीजों में डेंगू-मलेरिया के लक्षण दिखने पर रक्त जांच की सलाह दी गई। मरीज शाहरुख, किरन और सरजीत ने भी बुखार व कमजोरी की समस्या बताई। प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि सभी मरीजों को दवा और जांच की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed