{"_id":"67192e95878d97a94d040afb","slug":"pushya-nakshatra-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-123986-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज गुरु पुष्य नक्षत्र, बाजार में होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज गुरु पुष्य नक्षत्र, बाजार में होगी धनवर्षा
विज्ञापन
नगर के सराफा बाजार स्थित एक दुकान पर आभूषण देखती मां-बेटी। संवाद
बुलंदशहर। दिवाली से पहले 24 अक्तूबर यानी आज पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। बृहस्पतिवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने के कारण महालक्ष्मी समेत छह योग के साथ शुभ संयोग बन रहा है। गुरु पुष्य नक्षत्र में नया काम शुरू करने और खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि खरीदारी के लिए सुबह से देर रात तक शुभ मुहूर्त है। ऐसे में बाजार में जमकर धनवर्षा होगी। सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और गारमेंट समेत अन्य कारोबारियों में पुष्य नक्षत्र को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
ज्योतिषाचार्य राज शर्मा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र इस बार बृहस्पतिवार के दिन पड़ने से और शुभ रहेगा। इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहा है। दिवाली से पूर्व गुरु पुष्य के साथ इतने शुभ योग बनने के कारण खरीदारी, नया काम शुरू करने और निवेश के लिए अच्छा दिन रहेगा। इसी दिन अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग भी होने से यह नक्षत्र सोना, चांदी और वाहन की खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। पुष्य नक्षत्र पर स्वर्ण, लोहा, वाहन और चांदी की वस्तुओं की भी खरीदारी की जा सकती है और बड़े निवेश करना भी शुभ रहेगा। पुष्य नक्षत्र को लेकर सराफा और ऑटोमोबाइल कारोबारियों ने भी तैयारियां कर ली हैं। सभी को इस दिन अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
बाजार से खरीदें यह सामान, रहेगा शुभ
पुष्य नक्षत्र पर वह वस्तुएं खरीदी जाती हैं, जिनका उपयोग हमें लंबे समय तक करना होता है। गुरु ग्रह पीली वस्तुओं और धातुओं का कारक है। इसलिए सोना खरीदना शुभ रहेगा। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि है और शनि देव लोहे के कारक होते हैं। ऐसे में वाहन खरीदना भी लाभदायक है। इसके अलावा प्रॉपर्टी में निवेश, ज्वेलरी, बर्तन, शृंगार सामग्री भी खरीद सकते हैं। पंडित करुणानिधि भारद्वाज ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषण एवं वाहन खरीदने के लिए सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 बजे तक, लाभ चौघड़िया दोपहर 12:05 से दोपहर 01:29 तक और शुभ चौघड़िया शाम 04:18 से 05:42 मिनट तक है।
विज्ञापन
बोले कारोबारी
सोना-चांदी के दाम में बहुत तेजी है। सोना-चांदी में निवेश करना आर्थिक रूप से अच्छा रहता है। ग्राहकों में भी पुष्य नक्षत्र में खरीदारी को लेकर बहुत उत्साह है। काफी लोग पूर्व में ही बुकिंग भी करा चुके हैं। सोना-चांदी के गहनों के साथ सिक्कों की भी मांग आ रही है। अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - दिनेश वर्मा, सराफा कारोबारी
पुष्य नक्षत्र पर लोग मोबाइल की भी डिमांड कर रहे हैं। बाजार में नए-नए लुक के मोबाइल उनकी पसंद बने हुए हैं। काफी ग्राहक पुष्य नक्षत्र के दिन मोबाइल की डिलीवरी के लिए बुकिंग भी करवा चुके हैं। दिवाली से पूर्व पुष्य नक्षत्र पर अच्छा कारोबार होगा। - पवन कुमार, मोबाइल विक्रेता
दिवाली से पूर्व हर किसी को पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी का इंतजार रहता है। व्यापारी भी इसे भुनाने के लिए हर वैरायटी का सामान सजा कर रखता है। ताकि ग्राहक उनकी दुकान छोड़ दूसरी पर न जा सकें। इस बार जिलेभर में 180 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। - दीपू गर्ग, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश
बाजार में लाइट वेट जूलरी की अधिक डिमांड है। भाव तेज होने पर लोग इनमें निवेश भी कर रहे हैं। पुष्य नक्षत्र और दिवाली को लेकर एंटीक जूलरी बाजार में आई है। पुष्य नक्षत्र पर अच्छा कारोबार होने का अनुमान है। - हितेश मित्तल, मोहिनी ज्वेलर्स के एमडी
पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से एक महत्वपूर्ण नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र को शुभ कार्यों के लिए शुभ माना गया है। यह धन, यश और वैभव का प्रतीक है, इसलिए पुष्य नक्षत्र में शुभ कार्यों की शुरुआत और निवेश करने की परंपरा चली आ रही है। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। पुष्य नक्षत्र को सबसे अच्छा नक्षत्र माना है। इसे शास्त्रों में अमरेज्य भी कहा गया है। - गौरव गौड, मैनेजिंग डायरेक्टर पंडित ज्वेलर्स