फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   punishment by court

दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, 10 वर्ष कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
punishment by court
दुष्कर्मी को दस वर्ष की सजा
विज्ञापन

बुलंदशहर। पोक्सो अधिनियम द्वितीय के न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को एक दुष्कर्मी को 10 साल की सजा सुनाई है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपी ने एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया था।

ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की लड़की अपने घर से घेर में जा रही थी। रास्ते में उसी गांव के कृष्ण कुमार उर्फ किशन कुमार ने नाबालिग लड़की को उठा लिया और अपने घेर में ले गया। आरोपी ने लड़की की गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। ककोड़ पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने चार्जशीट अदालत में दाखिल की। जिसके बाद पोक्सो अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 10 वर्ष कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed