फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:09 PM IST
सार

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील पर हंगामा डिबाई।जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठने पर भी रोक लगा दी है, ऐसे में किसान और परेशान हैं।

विज्ञापन
protest

विस्तार

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील पर हंगामा
विज्ञापन

डिबाई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग, पुलिस द्वारा किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो वह उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

शुक्रवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। किसानों के बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा है और किसानों से बिजली बिल, बैंक लोन की रिकवरी के लिए नोटिस, एफआईआर की जा रही है। इससे किसान परेशान हैं। बेमौसम हुई बारिश से जिले के लाखों किसानों की फसल बर्बाद हुई है, लेकिन अभी तक उन्हें इसका मुआवजा नहीं दिया गया है। जिससे किसान परेशान हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बैठने पर भी रोक लगा दी है, ऐसे में किसान और परेशान हैं। किसानों ने मांग की है कि किसानों के बकाया का भुगतान तत्काल कराया जाए, मंडी में हो रही घटतौली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किसानों को राहत दिलाई जाए, बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा किसानों के किए जा रहे शोषण को तत्काल बंद किया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इन आदेशों को वापस नहीं लिया गया तो भाकियू कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान आठ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर गजेंद्र सिंह, पिंटू प्रमुख, दयाचंद, हरीश लोधी, प्रेमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed