{"_id":"61bb763a0734f4426c633e3a","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd2311655183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में धांधली पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में धांधली पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते सपा युवजन के कार्यकर्ता।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण में धांधली पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
बुलंदशहर। सड़क निर्माण में धांधली और आठ घंटे में ही सड़क टूटने के मामले में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा को ज्ञापन सौंपा।
रोडवेज बस स्टैंड के पास नगर पालिका की ओर से करीब 850 मीटर लंबी सड़क बनाने के लिए 85 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। टेंडर जारी करने के बाद ठेकेदार ने कार्य शुरू किया तो रात में बनाई सड़क सुबह होने से पहले ही टूटने लगी। सड़क पर रोड़ी फैलने से कई राहगीर चोटिल भी हुए थे। बृहस्पतिवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नीरज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान युवजन सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कोमल गुर्जर ने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि पालिका में सब गोलमाल चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर दिनेश यादव, मनोज यादव, आसिफ खान, नईम खान, सुहैल, तंजीम अंसारी व प्रमोद यादव मौजूद रहे।