फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   protest

कूड़ा और जलनिकासी की समस्या के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
protest
नगरपालिका में प्रदर्शन करती सुशीला विहार की महिलाएं। - फोटो : BULANDSHAHR
कूड़ा और जलनिकासी की समस्या के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका क्षेत्र के सुशीला विहार द्वितीय में कूड़ा-कचरा न उठने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने पर महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में महिलाओं ने पालिका कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने कूड़ा-कचरा उठवाने व जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने के लिए नाले-नालियों का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने पालिका प्रशासन पर उदासीनता का भी आरोप लगाया।
नगर के सुशीला विहार द्वितीय स्थित रजवाहे की पटरी के किनारे वर्षों पूर्व एक ठेकेदार द्वारा प्लॉट की बिक्री की गई। प्लॉट खरीदने के बाद लोगों ने मकान आदि बनाकर रहना शुरू कर दिया। रजवाहे किनारे घरों से निकलने वाले पानी की निकासी हेतु कोई व्यवस्था न होने पर लोग रजवाहे में पानी और कूड़ा आदि डाल देते थे। कुछ दिन पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहे में पानी डाले जाने पर नोटिस थमा दिया गया। साथ ही दोबारा पानी या कूड़ा आदि डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके बाद से कॉलोनीवासी पानी निकासी के उचित समाधान को लेकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

बोली महिलाएं
तीन दिन से लगा रहे कार्यालय के चक्कर
घरों से निकलने वाले पानी को लेकर कोई उचित व्यवस्था नहीं है। पिछले तीन दिन से एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनी
अधिकारी सिर्फ देते हैं आश्वासन
कई बार जल निकासी और कूड़े के उठान के लिए नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है। अफसरों द्वारा हर बार आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। - सागर देवी
सड़कों पर रहती है जलभराव की स्थिति
वर्षों पूर्व ठेकेदार द्वारा अस्थाई रूप से रजवाहे में पानी निकासी की व्यवस्था की गई, जो सिंचाई विभाग द्वारा बंद करवा दी गई। ऐसे में अब कॉलोनी में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है।

- रूबी
बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
ठेकेदार द्वारा अवैध कॉलोनी काट दी जाती है। बाद में वहां रहने वालों को सुविधाएं के लिए परेशानियां उठानी पड़ती है। सुशीला विहार द्वितीय कॉलोनी की महिलाएं जलनिकासी और कूड़ा उठान को लेकर मिली। संबंधित से कॉलोनी का नक्शा मांगा गया है। नक्शे में पटरी के सहारे रास्ता होने पर नाले निर्माण को लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रख निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। - मनोज गर्ग, पालिका चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed