{"_id":"5fc7d4298ebc3e9be74e54ab","slug":"protest-bulandshahr-news-gbd209620583","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के समर्थन में गरजे युवा रालोद के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के समर्थन में गरजे युवा रालोद के पदाधिकारी
डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते युवा रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
किसानों के समर्थन में गरजे युवा रालोद के पदाधिकारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसानों के समर्थन में युवा रालोद ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। रालोद ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग की है।
युवा रालोद जिलाध्यक्ष नावेश राजौरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। युवा रालोद जिलाध्यक्ष नावेश राजौरा ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न बंद करे और काले कानून को तत्काल प्रभाव से वापस ले। उन्होंने कहा कि रालोद हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर संघर्ष में साथ है। पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि सरकार ने जो कृषि कानून बनाया है, उससे किसानों को सिवाय नुकसान के कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे एमएसपी खत्म हो जाएगी और किसान को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलेगा। वरिष्ठ नेता अन्नू चौधरी ने तीनों कानूनों को वापस लेने की बात कही है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में युवा रालोद ने तीनों किसान विरोधी कानूनों को निरस्त करने की मांग की है। इससे पूर्व सभी डीएम को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने उनका ज्ञापन लिया। इस मौके पर अतुल वाल्मीकि, अरुण चौधरी, नवेद मियां, सत्यवीर सिंह, उपेन्द्र चौधरी, फरमान अली, हनी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।