फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Private hospitals across the district were inspected on the District Magistrate's orders.

Bulandshahar News: डीएम के आदेश पर जिलेभर के निजी अस्पतालों का हुआ निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम के आदेश पर जिलेभर की सातों तहसील क्षेत्र में निजी अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सातों तहसील क्षेत्र में 21 निजी चिकित्सालयों के निरीक्षण में सात में खामियां मिलीं। इसमें डिबाई के एक नर्सिंग हॉम को सील कर दिया और शेष छह को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में संचालित निजी अस्पतालों का निरीक्षण कराया गया। इसके लिए एसडीएम, पुलिस विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारियों ने संयुक्त होकर निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत चिकित्सक, स्टाफ, बायोमेडिकल वेस्ट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, अग्निशमन का अनापत्ति प्रमाण पत्र व साफ-सफाई आदि मानकों की जांच की गई।
विज्ञापन

डिबाई के श्रीराम जानकी नर्सिंग हॉम का निरीक्षण करने के दौरान मौके पर कोई भी चिकित्सक नहीं मिले, न ही मौजूद स्टाफ संचालन संबंधी कोई दस्तावेज दिखा सके। नर्सिंग हॉम में एक मरीज भर्ती होने पर उसे डिबाई सीएचसी में शिफ्ट करा दिया गया और नर्सिंग हॉम को सील कर दिया है। इसके अलावा नगर के शोभाराम हॉस्पिटल, डिबाई का एसआई हॉस्पिटल, सिकंदराबाद का न्यू लाइफ हॉस्पिटल, शिकारपुर का विजय हॉस्पिटल व अनूपशहर के गंगा व माधव हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान खामियां मिली। इन सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जो संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी में तीन में बायो वेस्ट नियमानुसार निस्तारित होता नहीं मिला। दो के यहां पंजीकृत चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिले। एक अस्पताल में साफ-सफाई उचित नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed