{"_id":"ea069d145dd56e445a58f33ee7936a39","slug":"private-bus-turnaround-40-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से निजी बस पलटी, 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से निजी बस पलटी, 40 घायल
अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल बिजलीघर के पास रविवार शाम टायर फटने से निजी बस पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए।
घायलों को जहांगीराबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार शाम करीब 4.30 बजे जहांगीराबाद से एक प्राइवेट बस औरंगाबाद के लिए रवाना हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।
औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित जाड़ौल बिजलीघर के निकट बस के अगले पहिए का टायर फट गया। इससे बेकाबू हुई बस पेड़ से जा टकराई और खाई में पलट गई।
हादसे में शेरू, रिंकू, गीता, कलवा, जीतू, ज्ञानचंद, कुलदीप, ब्रहमपाल, सरजीत, रहमत, हरवीर, किशनलाल, हबीव खां, सावित्री, योगेन्द्र, कमलवती, रहीसन, शमीम खां सहित करीब 40 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को जहांगीराबाद सीएचसी के साथ अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक और परिचालक भाग गए। पांच यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है। बाद में पुलिस ने क्रेन मंगवाकर खाई से गाड़ी को निकलवाया।