फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Principal arrested in molestation case

Bulandshahar News: छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाचार्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। एक निजी स्कूल की छात्रा के परिजनों ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा है। व्यक्ति का आरोप है कि स्कूल का प्रधानाचार्य एक माह से बेटी के फोन पर अश्लील मैसेज कर रहा था। 14 अगस्त की रात को बेटी ने रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद बृहस्पतिवार को जब वह स्कूल में प्रबंध समिति से शिकायत के लिए पहुंचा तो उसकी बेटी मौके पर नहीं थी। जब बेटी को तलाश करते हुए प्रधानाचार्य के कक्ष में पहुंचा तो आरोपी ने उसकी बेटी को वहां पकड़ रखा था। जब इसका विरोध करते हुए पुलिस को शिकायत की बात कही तो स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया और पीड़िता के मामा समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया, जबकि अन्य लोगों ने मौके से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पीड़िता को निर्वस्त्र करने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 75, परेशान करने के लिए धारा 78 (1), हत्या के प्रयास के लिए धारा 109 और मारपीट के लिए धारा 115 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed