फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ' Price war ' between intermediaries and machinery

बिचौलियों और मशीनरी के बीच छिड़ा ‘प्राइसवार’

Mon, 09 May 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 09 May 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
' Price war ' between intermediaries and machinery
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

गेहूं खरीद को लेकर बिचौलियों और सरकारी मशीनरी के बीच ‘प्राइसवार’ छिड़ गया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर जहां 1525 रुपये क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा जा रहा है। वहीं, मंडियों में गेहूं का रेट 1560 रुपये तक पहुंच चुका है। प्राइसवार नहीं थमा तो गेहूं का रेट 1700 रुपये क्विंटल तक पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर अब तक 21 हजार मीट्रिक टन अनाज खरीदा जा चुका है। अचानक सरकारी केंद्रों पर गेहूं की आवक कम हो गई है। कई केंद्रों पर तो गेहूं ही नहीं पहुंच रहा है। इसलिए गेहूं खरीद का ग्राफ खिसक रहा है।
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक अब तक कम से कम 50 हजार एमटी गेहूं खरीद हो जानी चाहिए थी। उधर, बुलंदशहर, गुलावठी, जहांगीराबाद, सिकंदराबाद, डिबाई, अनूपशहर, शिकारपुर आदि मंडियों मेें गेहूं का रेट 1560 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में किसानों का रुख क्रय केंद्रों से मुड़कर मंडियों की ओर पहुंच गया है। एक-एक मंडी में रोजाना 25 से 30 ट्रक गेहूं लोड हो रहा है। किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को गेहूं लेकर सरकारी क्रय केंद्र गए थे। वहां गुणवत्ता बताकर गेहूं लौटा दिया गया। उसी गेहूं के मंडी में 1545 रुपये दाम मिले हैं। जबकि सरकारी केंद्रों पर रेट 1525 रुपये है।  


प्लानिंग के तहत हो रही खरीद
इस बार गेहूं का उत्पादन 30-40 प्रतिशत घटा है। इस बात का कारोबारियों को पता है। इसलिए व्यापारी वर्ग आगे की प्लानिंग कर गेहूं खरीद रहा है, जिससे समय आने पर मोटा मुनाफा कमाया जा सके। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक इस बार गेहूं का रेट कम से कम 1700 रुपये क्विंटल पहुंच सकता है।

किसान बेच चुके गेहूं
90 प्रतिशत किसान मंडी या क्रय केंद्रों पर अनाज बेच चुके हैं। इसलिए भविष्य के रेट का फायदा सिर्फ व्यापारियों और बिचौलियों को होने वाला है।

अनाज मंडियों में गेहूं का रेट 1550-1560 रुपये पहुंच गया है। इससे सरकारी केंद्रों पर गेहूं की आवक कम हो गई है। - वीके विदवा, जिला विपणन अधिकारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed