फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   price hike

रसोई से लेकर सड़क तक महंगाई की मार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
price hike
लालतालाब स्थित सब्जी मंडी में सब्जी बेचता दुकानदार। - फोटो : BULANDSHAHR
रसोई से लेकर सड़क तक महंगाई की मार
विज्ञापन

बुलंदशहर। महंगाई की मार रसोई से लेकर सफर तक पहुंच गई है। लोगों की आमदनी वहीं ठहरी है, लेकिन आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। पेट्रो पदार्थों के रेट आसमान पर पहुंचने से आम आदमी का बजट गड़बड़ाने लगा है। इससे महिलाओं समेत हर तबके के लोग परेशान हैं। उन्हें घर चलाने में मुश्किलें आने लगी हैं। जिले में फल और सब्जियां महंगी हो गईं। प्याज 40 से बढ़कर 50 और टमाटर 40 से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। दाल पर भी महंगाई का तड़का लग चुका है। आटे का पांच किलो का पैकेट 40 तो ब्रेड का पैकेट 10 रुपये महंगा हो गया है। रसोई गैस के दाम 907 रुपये प्रति सिलिंडर पहुंच गया। वहीं, पेट्रोल 102.53 रुपये और डीजल 94.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इससे आम लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। लोगों को घर खर्च में ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है।
इस तरह बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
दिनांक पेट्रोल डीजल
04 अक्तूबर 100.20 91.81 1
10 अक्तूबर 101.90 93.88
11 अक्तूबर 102.19 94.23
14 अक्तूबर 102.53 94.58
सब्जियों के दस दिन पहले और अब के दाम प्रति किलो
सब्जी का नाम दस दिन पहले अब के रेट
प्याज 40 50
टमाटर 40 60
लोकी 15 20
काशीफल 15 20
बैगन 20 30
तोरई 20 30
करेला 35 40
अरबी 20 30
हरी मिर्च 50 60
साग 30 40
फलों के दस दिन पहले और अब के दाम प्रति किलो
फल का नाम दस दिन पहले अब के रेट
सेब 70 से 80 100
केला 40 60
पपीता 30 50
कीवी प्रति पीस 25 40
चीकू 80 120
अनार 70 से 80 100
खाद्य पदार्थों के 15 दिन पहले और अब के दाम प्रति किलो
खाद्य पदार्थ का नाम 15 दिन पहले अब के रेट
सरसों का तेल 180 200
चीनी 38 42
बेसन 80 90
आटा पांच किलो का पैकेट 300 340
ब्रेड बाउन प्रति पैकेट 30 40
आटा ब्रेड प्रति पैकेट 35 45
बोली महिलाएं =
बिगड़ गया रसोई का बजट
इस समय फल और सब्जी आदि जरूरी सामान इतना महंगा हो गया है कि घर चलाना काफी कठिन हो रहा है, महंगाई के दौर में रसोई का बजट बिगड़ गया है।
- कविता रानी
सरकार सख्त कदम उठाए
गैस सिलिंडर के साथ सब्जी फल व अन्य खाद्य सामग्री महंगी हुई है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। सरकार को इसे रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

- सविता सेन
गरीबों को हो रही परेशानी
महंगाई के बढ़ने से गरीबों को काफी परेशानी हो रही है। इसके लिए सरकार को आगे आना चाहिए, ताकि गरीब व्यक्ति भी अपना जीवन ज्ञापन आसानी से कर सके।
- शालू वशिष्ठ
सरकार बनाए नियम
महंगाई होने का फायदा सिर्फ व्यापारी उठाते हैं। जबकि आम आदमी और किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पाता है। सरकार को इसके लिए नियम बनाना चाहिए।
- मीनू गुप्ता
बोले फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ विक्रेता =
पेट्रो पदार्थों के कारण बढ़े भाव
लगातार बढ़ रहे पेट्रो पदार्थों के चलते सब्जी के दाम भी बढ़ रहे हैं। किराया अधिक होने के कारण ऐसा हो रहा है। यदि पेट्रो पदार्थ के दाम पर रोक नहीं लगी तो सब्जी और भी महंगी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, सब्जी विक्रेता।
जरूरत के हिसाब से कर रहे खरीद
जब से पेट्रो पदार्थों के दाम में इजाफा हो रहा है तो किराया भी बढ़ने लगा है। ऐसे में फलों के दाम भी महंगे होते जा रहे हैं। फल महंगे होने के कारण के लोग जरूरत के अनुसार ही खरीद रहे हैं।

- राशिद, फल विक्रेता।
आटा के साथ ब्रेड भी महंगा
आटा हो या फिर दाल या फिर ब्रेड सभी के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। खाद्य पदार्थों पर बढ़ रही महंगाई का कारण पेट्रो पदार्थों के दामों में उछाल को माना जा रहा है।
- अभिषेक, परचून की दुकान के संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed