{"_id":"6a88837c503c6ca3bf0917ff","slug":"power-line-snaps-and-falls-onto-the-road-motorists-have-a-narrow-escape-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113913-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बीच मार्ग पर टूटकर गिरा बिजली का तार, बाल बाल बचे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बीच मार्ग पर टूटकर गिरा बिजली का तार, बाल बाल बचे वाहन चालक
विज्ञापन
खुर्जा के गांधी मार्ग पर टूट कर गिरा बिजली का तार। संवाद
खुर्जा। गांधी मार्ग पर पदम सिंह गेट चौराहा के पास शुक्रवार दोपहर को बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां गुजर रहे वाहन चालक बाल-बाल बच गए। तार टूटकर गिरने से दोपहर को वक्त यातायात बाधित हो गया और करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
पदम सिंह गेट चौराहा स्थित दुकान के दुकानदार शानू खान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक एरियल ब्रंच केबल ऊपर से टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी तार की चपेट में नहीं आया। वहीं, मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने वहां से भागकर जान बचाई।
तार गिरने के बाद वाहन चालक काफी सावधानी से गुजरने लगे, जिस कारण मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। जेवर अड्डा चौराहा से ककराला मोड़ तक लंबा जाम लग गया। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्ग अपनाया।
विज्ञापन
वहीं, सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने तार को मार्ग से हटाकर मरम्मत कार्य किया। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि बंदर या किसी अन्य कारण से तार टूट गया था, जिसको ठीक करा दिया गया है। इससे किसी को कोई चोट नहीं लगी है।