फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

बारिश में विद्युत आपूर्ति ठप, 400 गांवों में सप्लाई बाधित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

बारिश में विद्युत आपूर्ति ठप, 400 गांवों में सप्लाई बाधितबुलंदशहर।नगर क्षेत्र समेत करीब 400 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही।बारिश के चलते कहीं लाइनों में फाल्ट और ब्रेकडाउन हुआ तो कहीं एहतियातन सप्लाई को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
power cut

विस्तार

बारिश में विद्युत आपूर्ति ठप, 400 गांवों में सप्लाई बाधित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद भर में तीन दिन से हो रही बारिश बृहस्पतिवार सुबह को भी जारी रही। बारिश के कारण लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। नगर क्षेत्र समेत करीब 400 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। हालांकि, शाम तक अधिकतर स्थानों पर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
जनपद में बृृहस्पतिवार सुबह से ही शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश ने लोगों को बिजली संकट में डाल दिया। नगर के विभिन्न इलाकों समेत 400 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने के कारण कई इलाकों में लोगाें को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। बारिश के चलते कहीं लाइनों में फाल्ट और ब्रेकडाउन हुआ तो कहीं एहतियातन सप्लाई को बंद कर दिया गया। शहर में करीब तीन घंटे और देहात क्षेत्रों में सात से आठ घंटे तक बिजली गुल रही। रात में बिजली गुल होने के कारण सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। वहीं, उपभोक्ता परेशान रहे। ऊर्जा निगम के अफसर-कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर बिजली सुचारु की। जिसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश के कारण कुछ जगहों पर फाल्ट, जंफर उड़ने, तार टूटने की समस्या आई थी। जिसका निस्तारण करा कर आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया है। - विनोद कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed