फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   power cut

भीषण गर्मी में शहर से गांव तक बिजली गुल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
power cut
भीषण गर्मी में शहर से गांव तक बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। भीषण गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली की किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया है। स्थिति ये है कि रात के साथ दिन भर बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। सोमवार रात नगर के 30 हजार से अधिक लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। मंगलवार को भी उमस भरी गर्मी में दिनभर बिजली की कटौती जारी रहने से लोग परेशान रहे।
नगर के साथ देहात क्षेत्र के लोगों को भी बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। जिसके कारण लोगों का रात को सोना मुश्किल हो गया है। सोमवार रात नौ बजे से मंगलवार शाम पांच बजे तक लगातार ट्रिपिंग होने के चलते जिले के पांच लाख से अधिक लोग परेशान रहे। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी राखी, धमेन्द्र, राहुल राधा नगर निवासी गौरव, सुनील, यश ने बताया कि रात में बिजली सप्लाई न होने के कारण सारी रात इधर-उधर घूमकर काटनी पड़ रही है। रात को नींद पूरी न होने के चलते दिन में आफिस में काम करते समय नींद आती है। रात में हो रही इस अघोषित कटौती को रोकने के लिए बिजली निगम कोई कदम नहीं उठा रहा है। जिससे लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में रोष व्याप्त है। सोमवार रात हालात यह रहे हाइडिल कालोनी बिजलीघर पर मामन फीडर पर तकनीकी समस्या के कारण राधा नगर, शास्त्री नगर, राम विहार, साठा समेत अन्य मोहल्लों में बिजली कटौती जारी रही। इस फीडर से जुड़े क्षेत्र के लोगों को रोस्टर बनाकर खुर्जा अड्डा फीडर से सप्लाई दी गई। जबकि अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े अंसारी रोड, अस्पताल रोड, चांदपुर, टीचर्स कालोनी समेत अन्य इलाकों में मंगलवार को दिन भर बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम आते ही बिजली की कटौती शुरू हो गई है। रात आंधी के कारण करीब पांच घंटे बिजली गुल रही है। बिजलीघर पर फोन कर कारण जानना चाहा तो फोन व्यस्त आता रहा। - आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती के कारण बच्चे ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। जर्जर तारों को बदला नहीं जा रहा है, जिससे आए दिन फाल्ट होते हैं और बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। - एडवोकेट योगेश चौधरी
गर्मी के मौसम से पहले बिजली की आपूर्ति ठीक थी, अब अधिकारियों के 24 घंटे दावे के सापेक्ष 14 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। - रजनीश
बिजली कट होते ही बिजलीघर और अधिकारियों को फोन किया जाता है, लेकिन अधिकारी फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। इससे समस्या और बढ़ जाती है। बिजली न होने के कारण रात में बच्चे ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। - पुनीत कश्यप

क्षेत्र बिजली कटौती
बुलंदशहर छह घंटे
स्याना आठ घंटे
शिकारपुर आठ घंटे
औरंगाबाद छह घंटे
जहांगीराबाद छह घंटे
पहासू आठ घंटे
अनूपशहर आठ घंटे
ककोड़ आठ घंटे
डिबाई आठ घंटे
मामन फीडर पर तकनीकी समस्या के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार शाम तक समस्या का समाधान करा दिया गया है। अब नियमित रूप से लोगों को बिजली सप्लाई दी जा रही है। - अभिषेक कुमार, एक्सईएन बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed