{"_id":"699c83f6296ded532d0a58bd","slug":"pottery-entrepreneur-dies-under-suspicious-circumstances-anger-among-traders-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-111614-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में पॉटरी उद्यमी की मौत, कारोबारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में पॉटरी उद्यमी की मौत, कारोबारियों में रोष
विज्ञापन
खुर्जा। जीटी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक पॉटरी इकाई में उद्यमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से पॉटरी उद्यमियों व कारोबारियों में रोष है। उन्होंने एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि संजीव मित्तल (52) की जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में पॉटरी इकाई है। सोमवार दोपहर को संजीव अपनी पॉटरी पर थे। तभी एक निजी गैस कंपनी के प्रतिनिधि उनकी पॉटरी पर पहुंचे। कुछ ही देर में संजय गुप्ता के पास फोन आया कि कंपनी के लोग कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद संजीव के सीने में दर्द उठा तो परिजन व कर्मचारी उनको कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के 20 मिनट बाद संजीव मित्तल ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि गैस कंपनी के लोगों ने संजीव पर मानसिक दबाव बनाया, जिसके चलते उनकी जान चली गई।
एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पॉटरी उद्यमियों से मुलाकात की गई। इसमें पुलिस कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम जांच अनिवार्य है, लेकिन परिजनों ने जांच के लिए इन्कार कर दिया। मामले में कोई लिखित शिकायत भी नहीं दी गई है। शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।