{"_id":"63444f97d9392713fb711fd3","slug":"portable-ultrasound-machine-recovered-from-car-two-in-custody-bulandshahr-news-gbd2458320151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद, दो हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद, दो हिरासत में
बुलंदशहर। स्वास्थ्य विभाग और एसओजी की टीम ने सोमवार को नगर के धमेड़ा अड्डे पर छापा मारकर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी है। टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी नगर समेत जिलेभर में एक कार में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग जांच करते थे। इनमें एक आरोपी पूर्व में भी पोर्टेबल मशीन संग लिंग जांच करते हुए पकड़े जाने पर जेल भेजा जा चुका है।
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि धमेड़ा अड्डे पर लिंग की जांच की जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा एक टीम को भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टीम में शामिल पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉ. गौरव सक्सेना टीम संग मौके पर पहुंचे। टीम ने एक गाड़ी से लिंग जांच के लिए लाई गई पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को बरामद किया है। टीम के आने से पूर्व आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि लिंग जांच करने की सूचना पर छापा मारकर एक गाड़ी से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त किया है। साथ ही लिंग जांच में शामिल नगर के आवास विकास निवासी दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। संबंधित के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
2019 से ही सक्रिय थे आरोपी
स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार नगर के आवास विकास निवासी सुबोध शर्मा वर्ष 2019 से लिंग जांच का कार्य कर रहा है। वर्ष 2021 में धरपा क्षेत्र से आरोपी को लिंग जांच करते हुए पकड़ा भी जा चुका है जो कुछ समय पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था और फिर से इस कार्य में लग गया। आरोपी वैगनार गाड़ी का प्रयोग करते थे। वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
लिंग जांच की सूचना पर टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया था। टीम ने धमेड़ा अड्डे से दो आरोपियों को वेगनार गाड़ी और एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन संग पकड़ा है। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ