{"_id":"6a4d316562cfb3b63701b5e2","slug":"police-stopped-the-congresss-sadbuddhi-yatra-a-heated-exchange-and-scuffle-ensued-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-159124-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा को पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक व धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा को पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक व धक्का-मुक्की
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय से सद्बुद्धि यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
बुलंदशहर। अयोध्या में श्री राम मंदिर में दान चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए यात्रा निकाली। जैसे ही यात्रा कांग्रेस कार्यालय से डीएवी कॉलेज पर पहुंची तो भारी पुलिस फोर्स ने बलपूर्वक रोक दिया। कांग्रेसियों और पुलिस की जमकर नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। सीओ स्याना और सीओ खुर्जा के नेतृत्व में कांग्रेसियों को रोकने पहुंचे कई थानों के पुलिस फोर्स को देख नाराज कांग्रेसियों ने इस कार्रवाई को तानाशाही करार देते हुए जमकर नारेबाजी की। यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया तो जिला अध्यक्ष ने मांगों का ज्ञापन देने से मना कर दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को मनाते हुए ज्ञापन लिया।
जिला अध्यक्ष जियाउर्ररहमान ने बताया कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति से राम मंदिर में हुई चोरी की जांच करोड़ों देशवासियों की आस्था को देखते हुए सीबीआई से कराने की मांग की है। ट्रस्ट के चंपत राय, अनिल मिश्रा और अन्य सभी जिम्मेदारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही मांग की कि जांच पूरी होने तक मंदिर ट्रस्ट के सभी वित्तीय अभिलेख, सीसीटीवी फुटेज व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं। साथ ही जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, दानदाताओं के विश्वास को भाजपा सरकार ने धोखा दिया है। सरकार को सीबीआई जांच कराकर लोगों का भरोसा जीतना चाहिए। पुलिस द्वारा सद्बुद्धि यात्रा रोकना सरकार की कायरता है, तानाशाही है। राम मंदिर चोरी के तार सीधे पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस से जुड़ हैं जिसे सरकार बचा रही है ।
जिला उपाध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि, अर्चना पांडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी व मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि राम मंदिर में भाजपा सरकार में चोरी और सरकार द्वारा जिम्मेदारों को बचाना आरएसएस और भाजपा की नीयत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर देश और लोगों को लूट रही है। शिवकुमार शर्मा, गौरव जयराम, साजिद चौधरी, डॉ. इरफान, सचिन पंडित और नईम मंसूरी ने कहा कि योगी, मोदी सरकार राम मंदिर चोरी के आरोपियों को बचाकर धर्म विरोधी कार्य कर रही है। भाजपा और आरएसएस के नेताओं की राम मंदिर चोरी पर चुप्पी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जो राम मंदिर लूट सकते हैं वो देश और लोगों के सगे नहीं हो सकते। इस मौके पर इसराइल गहलोत, किशन चौधरी, आशु कुरैशी, अनुपम भारद्वाज, सचिन वशिष्ठ, कृष्ण सैनी, धर्मेंद्र महावर, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, साजिद चौधरी, प्रोफेसर टेकचंद, मजहर अली, फाजिल, नरेश बाल्मीकि, सादिक सैफी, इशू शर्मा, वर्षा, रचना, प्रीति और वंदना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।