फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police on the lookout for the weighbridge operator who allegedly misappropriated milk worth Rs 2.25 crore

Bulandshahar News: सवा दो करोड़ रुपये के दूध की हेराफेरी करने वाले धर्मकांटा ऑपरेटर की तलाश में जुटी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Police on the lookout for the weighbridge operator who allegedly misappropriated milk worth Rs 2.25 crore
खुर्जा। एनएच-34 स्थित डेयरी प्लांट में तौल में गड़बड़ी कर सवा दो करोड़ रुपये के दूध की हेराफेरी करने वाला धर्मकांटा ऑपरेटर अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। शनिवार को पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा था। डेयरी के प्रबंधक ने जनवरी में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि हाईवे पर स्थित क्रीमी फूड लिमिटेड (मधुसूदन) के प्रबंधक लखन लाल शर्मा ने 24 जनवरी को देहात थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी में धमरावली गांव निवासी प्रेम कुमार शर्मा धर्मकांटे पर ऑपरेटर का कार्य करता था। उसका कार्य दूध की गाड़ियों और अन्य उत्पादों के वाहनों का वजन करना था।
विज्ञापन




24 जनवरी को उसने ड्यूटी के दौरान ज्योति डेयरी बुलंदशहर के टैंकर की धर्मकांटे पर तौल में डेयरी कर्मियों सेे मिलीभगत करके धोखाधड़ी करते हुए दूध का वजन बढ़ा दिया था। कंपनी में तैनात अन्य ऑपरेटर को प्रेम कुमार की भूमिका संदिग्ध लगी तो उसने दूध के टैंकर का दोबारा उसी धर्मकांटे पर वजन कराया। इस दौरान गाड़ी में 18,705 किलोग्राम वजन पाया गया जो पहले निकाली गई पर्ची में लिखे वजन से करीब सात हजार किलोग्राम कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसका मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रुपये होता है। उनका आरोप था कि ज्योति डेयरी की ओर से नवंबर 2024 से कंपनी को दूध सप्लाई किया जा रहा था। ऐसे में डेयरी संचालक व ऑपरेटर ने मिलीभगत कर तीन महीने में धोखाधड़ी कर करीब सवा दो करोड़ रुपये का नुकसान किया। इसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर 25 जनवरी को धर्मकांटा ऑपरेटर प्रेम कुमार शर्मा, ज्योति डेयरी के संचालक ओमप्रकाश व टैंकर चालक भूपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने मुख्यमंत्री व मेरठ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसकी जांच डीआईजी की ओर से सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह को सौंपी गई थी। सीओ ने बताया कि टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। विवेचना में डेयरी संचालक ओम प्रकाश का पुत्र महेंद्र भी संलिप्त पाया गया। शनिवार को ज्योति डेयरी के संचालक ओम प्रकाश और उसके बेटे महेंद्र निवासी सुरजावली थाना औरंगाबाद व आरोपी टैंकर चालक भूपेंद्र निवासी खानपुर को गिरफ्तार किया गया।



कंपनी प्रबंधन की ओर से तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में देखा गया कि ओम प्रकाश के बेटे महेंद्र के खाते में रुपयों का लेनदेन होता था, इसलिए उसको भी विवेचना में शामिल किया गया। इसी के आधार पर पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। धर्मकांटा के ऑपरेटर प्रेम कुमार शर्मा निवासी धमरावली की तलाश की जा रही है। उसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - पूर्णिमा सिंह, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed