फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police caught one and a half quintal firecrackers

Bulandshahar News: पुलिस ने पकड़े डेढ़ क्विंटल पटाखे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police caught one and a half quintal firecrackers
संवाद न्यूज एजेंसीसिकंदराबाद। पुलिस ने छापा मारकर कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों से करीब डेढ़ क्विंटल पटाखे बरामद किए गए हैं। दोनों अवैध रूप से पटाखे बेच रहे थे। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान जेवर रोड से प्रतिबंधित पटाखे बेचते हुए जेवर रोड मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी हिमांशु गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जेवर रोड पर गुर्जर कॉलोनी में अपना गोदाम बना रखा है। एनसीआर क्षेत्र में पटाखों के बेचने पर प्रतिबंध के चलते उसने गोदाम में पटाखे रखे हैं। लोगों की मांग पर वह उन्हें बताए हुए स्थान पर पटाखों की सप्लाई देता है। आज भी वह किसी व्यक्ति को पटाखों की सप्लाई देने के लिए आया था। तलाशी के दौरान गोदाम से पटाखों के 13 कट्टे बरामद किए गए हैं। जिनमें 542 पटाखे के पैकेट थे। जिनका वजन करीब डेढ़ क्विंटल था।
विज्ञापन

वहीं चेकिंग के दौरान दनकौर रोड पर निजामपुर पुलिया के पास से नारायण परचून की दुकान से कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी दुकानदार संदीप कुमार भाटी को पटाखे बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान दुकान से 145 पैकेट पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed