फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police caught a young man singing obscene songs while looking at women

Bulandshahar News: महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गाते हुए युवक को पुलिस ने पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। कलश यात्रा में महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहे और सीटी बजा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उपनिरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को जीटी रोड पर गणेश विसर्जन यात्रा निकल रही थी, जिसमें महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। जब यात्रा जीटी रोड पर शर्मा क्रेन के पास पहुंची तो यात्रा में शामिल महिलाएं सिर नीचे झुका कर चलने लगीं। उपनिरीक्षक ने आगे जाकर देखा तो एक युवक वहां खड़ा होकर अश्लील गाने गा रहा था और सीटी बजा रहा था। उन्होंने तभी आरोपी को वहीं पकड़ लिया और कोतवाली लेकर आ गईं। आरोपी ने अपना नाम राहुल निवासी विकास नगर कॉलोनी बताया। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



मंदिर मार्ग पर बढ़ रहीं छेड़छाड़ की घटनाएं
खुर्जा के मंदिर मार्ग पर दिनभर लोगों को आवागम रहता है। स्ट्रीट फूड मार्केट होने के कारण शाम के समय अक्सर लोग परिवार के साथ घूमने आते हैं। वहीं मंदिर मार्ग पर कुछ युवक भी बाइक लेकर स्टंट करते रहते हैं और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते हैं। बुधवार को एक बुलेट सवार युवक ने स्टंट दिखाने के दौरान तेजी से बाइक मोड़ दी, जिसमें पीछे चल रही स्कूटी सवार एक शिक्षिका भी घायल हो गईं। उनको राहगीरों ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed