फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   police arrested man

शराब की होम डिलीवरी का आरोपी दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
police arrested man
शिकारपुर कोतवाली में गिरफ्तार वायरल वीडियो का आरोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
शराब की होम डिलीवरी का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने ठेका बंद होने का फायदा उठाते हुए मनमाने दाम पर बाइक पर शराब बेचनी शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने आरोपी युवक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से बाइक के अलावा 22 पव्वा देशी शराब बरामद हुई है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवक बाइक पर कट्टे में भरकर शराब बेच रहा है। कई लोग उससे शराब खरीदते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। एसएसपी की जांच में पता चला कि उक्त वीडियो शिकारपुर क्षेत्र का है। इसके बाद एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी शिकारपुर को आरोपी युवक की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए। शिकारपुर पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान आकाश पुत्र छोटेलाल चौहान निवासी मोहल्ला खेल (शिकारपुर) के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर आकाश को दबोच लिया। इसके पास से बाइक के अलावा 22 पव्वा देशी शराब बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आसपास के ठेके बंद होने के कारण उसके द्वारा सरकारी ठेके से ही शराब खरीदकर उसे अधिक मूल्य पर बेचा जा रहा था। शिकारपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed