{"_id":"56f032e84f1c1b8814f14d24","slug":"pm-sent-letters-to-mps-through","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के माध्यम से पीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के माध्यम से पीएम को भेजा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
latter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को व्यापारियों ने सांसद के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को मांगपत्र भेजा। आम आदमी पार्टी ने भी व्यापारियों के समर्थन में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
सोमवार को सर्राफा बाजार बंद कर सभी व्यापारी सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित हुए। व्यापारी प्रताप सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सांसद डॉ. भोला सिंह के निवास पर पहुंचे और सांसद को प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित मांगपत्र दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अनिल वर्मा, त्रिलोक चंद घंसल, राजकुमार, अनुज अग्रवाल, मोहन लाल आदि रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सर्राफ कई व्यापारियों के साथ सोमवार सुबह दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो व्यापारी मंगलवार को होली नहीं मनाने का निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला संचालक विकास शर्मा, नगर संयोजक मुजाहिद अंसारी, उपेंद्र शर्मा, शैलेंद्र लोधी, राजा मलिक, अथर अंसारी आदि रहे।
गुलावठी में जयभगवान वर्मा, ललित वर्मा, हैप्पी वर्मा, अंकित वर्मा, राहुल वर्मा, गोली वर्मा आदि ने धरना दिया।