फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Plundered the country, the state Congress, SP: Shah

कांग्रेस ने देश तो सपा ने प्रदेश को लूटा: शाह

Sun, 05 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sun, 05 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Plundered the country, the state Congress, SP: Shah
अमित शाह - फोटो : ब्यूरो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रत्याशी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के चुनाव प्रचार के लिए अमित शाह नोएडा में सभा करने पहुंचे थे। उन्होंने मतदाताओं से पंकज सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

विज्ञापन


खास बात यह कि उन्होंने अपने संबोधन में बसपा का एक बार भी नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने हार स्वीकार की ली है, अगर ऐसा नहीं होता तो वह कांग्रेस को 100 सीट नहीं देते। एक ने देश को लूटा तो दूसरे ने प्रदेश को लूटा। अब दोनों एक साथ हैं। यूपीए सरकार ने आकाश से लेकर पाताल तक घोटाला किया। यही नहीं उन्होंने नोएडा में बने साइकिल ट्रैक में भी घोटाला होने की बात कही।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यूपी में हर रोज 24 बलात्कार, 16 मर्डर, 1500 चोरी और डकैती, 265 फिरौती के लिए अपहरण हुए हैं। इतना करने के बाद कांग्रेस अब यूपी में विकास की बात कह रही है। उन्होंने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां लॉ एंड ऑर्डर समेत कई चीजों की काफी बुरी हालत है और अखिलेश यादव आगरा-लखनऊ हाईवे की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद और केंद्रीय डॉ. मंत्री महेश शर्मा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह, विधायक विमला बाथम मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed