फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   plastic

जिले की 946 ग्राम पंचायतें होंगी प्लास्टिक मुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

जिले की 946 ग्राम पंचायतें होंगी प्लास्टिक मुक्तबुलंदशहर।इसके लिए जनपद की 946 ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक बैंक बनाए जाएंगे।मिनी कूड़ाघर की तरह होंगे प्लास्टिक बैंकग्राम पंचायतों में रखे जाने वाले प्लास्टिक बैंक एक तरह से मिनी कूड़ाघर होंगे।

विज्ञापन
plastic

विस्तार

जिले की 946 ग्राम पंचायतें होंगी प्लास्टिक मुक्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। गांवों में कहीं भी प्लास्टिक या प्लास्टिक की वस्तु पड़ी नहीं मिलेगी। इनको एक जगह पर एकत्र किया जाएगा। इसके लिए जनपद की 946 ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक बैंक बनाए जाएंगे। इसकी शुरूआत पहले चरण में 72 ग्राम पंचायतों से की जा रही है।
स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। वहीं, प्लास्टिक से संबंधित वस्तु को जगह-जगह न फेंकने और नाली में न डालने की अपील की जा रही है। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में गलियों और चौराहों पर रखने के लिए प्लास्टिक बैंक तैयार कराए हैं, जिसमें ग्रामीण प्लास्टिक से संबंधित वस्तु डालेंगे। ताकि किसी के लिए प्लास्टिक खतरा न बने। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत गांवों को प्लास्टिक मुक्त करना है। इसकी शुरूआत होने पर प्लास्टिक से आने वाली समस्या दूर होगी तो साथ ही इसका प्रयोग भी कम होगा। इसके पहले चरण में 72 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में जिले की अन्य ग्राम पंचायतों का चयन कर वहां प्लास्टिक बैंक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

मिनी कूड़ाघर की तरह होंगे प्लास्टिक बैंक
ग्राम पंचायतों में रखे जाने वाले प्लास्टिक बैंक एक तरह से मिनी कूड़ाघर होंगे। जालीदार प्लास्टिक बैंक छह फीट लंबे और दो मीटर चौड़े होंगे, जिनमें ग्रामीण प्लास्टिक की वस्तुएं डाल सकेंगे। गांव में जगह-जगह इनके रखने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी कराएंगे निस्तारण
प्लास्टिक बैंक में एकत्र होने वाली प्लास्टिक को रोजाना सफाई कर्मचारी वहां से एकत्र करेंगे। तत्पश्चात इनका निस्तारण कराया जाएगा। जगह-जगह गांवों में प्लास्टिक नहीं डालने दिया जाएगा। इनकी नियमित सफाई भी होगी। इसे पूरे काम की जिम्मेदारी सफाईकर्मी पर होगी। विभागीय अधिकारी भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को भी इसकी सही संचालन की जिम्मेदारी देनी होगी।

जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक बैंक रखे जाएंगे, जिसमें प्लास्टिक की वस्तु ग्रामीण डाल सकेंगे। यहां से प्लास्टिक को एकत्र कर उसका निस्तारण कराया जाएगा। पहले चरण में जिले के 72 गांवों का चयन किया गया है। जहां पर इसकी शुरूआत जल्द हो जाएगी। - डॉ. प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed