फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   plantation

39 लाख पौधों का हिसाब नहीं, 47 लाख और लगेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
plantation
वलीपुरा नहर के किनारे सूखने की कगार पर रोपित किए गए पौधे। - फोटो : BULANDSHAHR
39 लाख पौधों का हिसाब नहीं, 47 लाख और लगेंगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। वृहद पौध रोपण अभियान के तहत वन विभाग ने जुलाई माह में विभिन्न विभागों के द्वारा 39 लाख पौधे रोपित कराए थे। अभियान के दो माह बीतने के बाद अब विभाग के पास यह रिकॉर्ड नहीं है कि रोपित होने वाले कितने पौधे बचे हैं और कितने नष्ट हो गए हैं। अफसरों का दावा है कि पौधों की जियो टैगिंग कराई जा रही है। जियो टैगिंग में भी अब तक के पौधोें का रिकॉर्ड विभाग के पास नहीं है।
जनपद में चार जुलाई को जिन स्थानों पर पौधरोपण कर अफसरों ने खुद की पीठ थपथपाई थी, वहां इन पौधों का का नामोनिशान तक नहीं है। शासन ने वर्ष 2022 में भी होने वाले पौधरोपण अभियान का लक्ष्य जारी कर दिया है। इस बार 46.85 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है लेकिन अफसरों के पास चालू वित्त वर्ष के पौधों का भी हिसाब नहीं है। जनपद में वन विभाग ने इस बार 5,541 स्थानों पर पौधे रोपित करने का दावा किया है। इनमें से 97 जगहों पर विभाग की ओर से पौधे रोपित किए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय के आसपास झाड़ियां, चेतना वन में सूखे पौधे
वन विभाग के कार्यालय के आसपास सड़क किनारे और अन्य स्थानों पर रोपित किए गए पौधे झाड़ियों में मिले। अधिकतर पौधे झाड़ियों में नहीं दिख रहे और जो दिख रहे हैं वह भी सूख गए हैं। वन विभाग के चेतना वन की नर्सरी में भी पौधे सूखते मिले। यहां पर उगाए गए औषधीय पौधों की भी देखभाल नहीं हो रही। साफ-सफाई नहीं होने से झाड़ियां उग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वलीपुरा नहर के किनारे दम तोड़ रहे पौधे
वन विभाग की ओर से वलीपुरा नहर किनारे अपनी भूमि में पौधे रोपित किए। यहां पर अधिकतर पौधे नष्ट हो गए हैं। जो बचे हैं, वह भी सूख रहे हैं। विभागीय अफसरों ने पौधों को बचाने के लिए घास और झाड़ियों की सफाई करवाना भी उचित नहीं समझा है।
पांच साल में रोपे एक करोड़ से अधिक पौधे
जिले में पिछले पांच साल मेें एक करोड़ से अधिक पौधे रोपित किए जाने का दावा किया गया है। विभाग के पास किसी भी वर्ष में बचे और नष्ट हुए पौधों की कोई जानकारी नहीं है। जबकि शासन का आदेश है कि रोपित किए जाने वाले पौधों की जियो टैगिंग होनी चाहिए। साथ ही विभाग के साथ सभी रोपित करने वाले विभागों को भी पौधे बचाने का काम करना चाहिए।

वर्ष रोपित किए गए पौधे
2017 12 लाख
2018 20 लाख
2019 25 लाख
2020 32 लाख
2021 39 लाख
विभागों द्वारा रोपित पौधों का ब्योरा
विभाग का नाम रोपित किए गए पौधे
वन विभाग 8,95000
ग्राम्य विकास विभाग 13,73,800
औद्योगिक विकास विभाग 5700
नगर विकास विभाग 2900
लोक निर्माण विभाग 19,400
कृषि विभाग 2,69,300
पशुपालन विभाग 4600
सहकारिता विभाग 6300
उद्योग विभाग 8000
ऊर्जा विभाग 4500
माध्यमिक शिक्षा 3100
बेसिक शिक्षा 3100
प्रावधिक शिक्षा 5000
उच्च शिक्षा 19,100
श्रम विभाग 2300
स्वास्थ्य विभाग 7900
परिवहन विभाग 2300
रेलवे विभाग 15,200
उद्यान विभाग 1,72,200
गृह विभाग 5700
राजस्व विभाग 1,55,400
पंचायती राज विभाग 1,55,400
पर्यावरण विभाग 1,25,000
जल शक्ति मिशन 9300
पौधरोपण का काम मेरे कार्यभाल संभालने से पहले ही पूरा हो चुका था। हाल ही में पद संभाला है और पौधों को बचाने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। रोपित किए गए पौधों की जानकारी जुटाने के लिए जियो टैगिंग कराई जा रही है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक पौधों को बचाया जा सके। - विनीता सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed