{"_id":"68f7bb90c8805b96a905b585","slug":"pet-pitbull-bites-owner-innocent-child-bitten-by-monkey-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-142415-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पालतू पिटबुल ने मालिक को काटा, मासूम को बंदर ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पालतू पिटबुल ने मालिक को काटा, मासूम को बंदर ने
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय की ओपीडी में बंदर काटने पर मासूम को एआरवी लगाते फार्मासिस्ट। संवाद
बुलंदशहर। पौडरी में एक युवक को पालतू पिटबुल और बीबीनगर में आठ साल की मासूम को बंदर ने काट लिया। इसके अलावा तीन अन्य जख्मी शामिल रहे। इन सभी ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय में एआरएस (एंटी रेबीज सीरम) लगवाया। वहीं हल्की खरोंच या काटने पर 152 लोगों को एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगवाई।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव पौंडरी निवासी 55 वर्षीय गजेंद्र ट्रक चालक है। दिवाली पर वह घर आए हुए थे। गजेंद्र ने बताया कि घर पर पिटबुल प्रजाति के कुत्ते को पाल रखा है। सोमवार रात पालतू पिटबुल को पुचकार रहा था कि अचानक वह उग्र हो गया और सीधे हाथ की बाजू में काट लिया। मंगलवार को जिला चिकित्सालय पहुंच एआरएस लगवाई। बताया कि पांच दिन पूर्व पुत्र सोनू को भी पिटबुल ने काट लिया था जिसे एआरवी और एआरएस लगवाई गई थी।
वहीं, बीबीनगर निवासी आजाद की आठ वर्षीय पुत्री माही मंगलवार को घर के पास स्थित स्कूल में बच्चों संग खेल रही थी। आजाद ने बताया कि अचानक बंदरों का झुंड पहुंच गया, जिन्हें देखकर बच्चे भागने लगे। इसी दौरान एक बंदर ने माही को दोनों हाथ और सीधे पैर की एड़ी में काट लिया। बीबीनगर सीएचसी से एआरवी लगवाने के बाद जख्म गहरा होने पर एआरएस लगवाने के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया था।
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि कुदैना निवासी पांच वर्षीय सारंग, जहांगीराबाद निवासी 13 वर्षीय प्रियांशु व अनूपशहर निवासी 22 वर्षीय सतेंद्र सैनी समेत पांच को एआरएस लगाई गई। साथ ही 151 को एआरवी लगाई गई।
मंगलवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी में पांच को एआरएस और 151 को एआरवी लगाई गई। इसके अलावा कुछ लोग इमरजेंसी में भी एआरवी लगवाने पहुंचे। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय