फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PET

पीईटी में पूछा-सुकन्या योजना में कितनी बढ़ी ब्याज दर...

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
PET
गौरीशंकर कालेज में पीईटी देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : BULANDSHAHR
पीईटी में पूछा-सुकन्या योजना में कितनी बढ़ी ब्याज दर...
विज्ञापन

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पीईटी यानी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बिना मास्क और सैनिटाइज के बिना प्रवेश नहीं दिया गया। पहले दिन दो पालियों में हुई परीक्षा में 4759 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की...जैसे सवाल पूछे गए।
मंगलवार को पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में कराई गई। दोनों पालियों में 30,810 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली। पहली पाली में 15,432 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से परीक्षा में 13,003 अभ्यर्थी शामिल हुए और 2429 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 15,378 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13,048 अभ्यर्थी शामिल हुए और 2330 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह से सभी 34 परीक्षा केंद्रों पर 30,810 अभ्यर्थियों में से परीक्षा में 26,051 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों का डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार ने भी निरीक्षण कर जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रोें पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि अफसर तैनात रहे। परीक्षा सीसीटीवी आदि व्यवस्थाओं के बीच कराई गई।
विज्ञापन

बोले अभ्यर्थी
परीक्षा में अधिकतर प्रश्न आसान रहे। परीक्षा में कांग्रेस का अधिवेशन कब हुआ और ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की आदि प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में अच्छे नंबर आने की उम्मीद है। - मंजू रानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने से पहले काफी तनाव था। परीक्षा में प्रश्न पूछा गया कि भारत का वह कौन सा कुश्ती का खिलाड़ी है, जिस पर दो वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पास होने की पूरी संभावना है। - दिव्या चौधरी।
परीक्षा में यूएनओ ने को-वैक्सीन अभियान की शुरूआत की, इसके तहत किस देश में सबसे पहले डोज दी गई जैसे सरीखे प्रश्न पूछे गए। पेपर काफी आसान रहा और लगभग सभी प्रश्न आसान रहे। - कुणाल वर्मा।
कुछ प्रश्न उलझाने वाले भी रहे, लेकिन उनके उत्तर देने में कोई खास परेशानी नहीं हुई। परीक्षा में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में है आदि प्रश्न शामिल रहे। अच्छे नंबर लेकर पास होने की संभावना है। - विशाल कुमार।
जिले में पीईटी परीक्षा मंगलवार से 34 केंद्रों पर शांतिपूर्वक हो गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा में पंजीकृत 30,810 में से 26,051 अभ्यर्थी हुए शामिल और 4759 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। परीक्षा पर प्रशासन से लेकर शासन तक की नजर रही। - शिवकुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक

एएसकेआरए इंटर कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण
खुर्जा। डीएम ने नगर स्थित एएसकेआरए इंटर कॉलेज पीईटी परीक्षा केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते हुए परीक्षार्थियों से प्रश्न पत्रों के निर्धारित समय पर उपलब्ध कराये जाने के संबंध में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के समय परीक्षा केन्द्र पर पीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित मिली। मौके पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित मिले। एसडीएम लवी त्रिपाठी और सीओ खुर्जा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed