{"_id":"576821b94f1c1bd317b47feb","slug":"people-on-the-dirt-raging","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी पर भड़के खत्रीबाड़ा के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी पर भड़के खत्रीबाड़ा के लोग
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन करते कालोनी के लोग।
- फोटो : ब्यूरो
गंदगी से परेशान खत्रीबाड़ा मोहल्ले के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी पालिका के अधिकारी मोहल्ले में सफाई नहीं करवा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मोहल्ले में सफाई नहीं करवाई गई तो वह पालिका में धरना देंगे।
विज्ञापन
सोमवार को मोहल्ला खत्रीबाड़ा के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि पालिका सफाईकर्मियों की लापरवाही के चलते मोहल्ले में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसके कारण मोहल्ले वाले बदबू से परेशान हैं।
विज्ञापन
गंदगी से मोहल्ले में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी पालिका की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में वीरमति, मेघा, धर्मवती, मुन्नी, रामवती, लक्ष्मी, हरीश कुमार, छोटू, सतीश, सचिन, विजय लाल आदि रहे।
विज्ञापन
सभासद राजीव कुमार ने बताया कि नगर पालिका सफाईकर्मियों के नियमित सफाई नहीं करने से मोहल्ले में गंदगी का ढेर लगा है।