फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patients won't have to run around for implants; Amrit Pharmacy to open.

Bulandshahar News: इम्प्लांट के लिए नहीं भटकेंगे मरीज, खुलेगी अमृत फार्मेसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Patients won't have to run around for implants; Amrit Pharmacy to open.
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में अमृत फार्मेसी खोलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 400 से 600 वर्गमीटर के भवन को चिह्नित करने के लिए टीम गठित कर दी है। अमृत फार्मेसी खुलने पर ऑपरेशन के दौरान प्रयोग होने वाले महंगे इम्प्लांट और सर्जिकल सामान के लिए परिजनों को निजी दुकानों या बिचौलियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय में अभी तक सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित हैं। यहां पर मरीजों को सस्ती दर पर जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय जहां मेटरनिटी विंग में ही संचालित रहेगा तो वहीं, जिला चिकित्सालय से सभी सुविधाएं नए चिकित्सालय भवन में स्थानांतरित की जा रही हैं। ओपीडी सेवाएं नए भवन में पहुंचने पर जन औषधि केंद्र संचालक ने एक ओर भवन की मांग की है, जिससे मरीजों को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अभी प्राचार्य स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर हड्डी व ह्दय रोग समेत अन्य ऑपरेशन में प्रयोग होने वाले इम्प्लांट के लिए तीमारदारों को अभी भटकना पड़ रहा है।
बाजार में निजी दुकानों पर इम्प्लांट महंगी दर पर मिलने के कारण तीमारदारों को बिचौलियों का सहारा लेना पड़ता है लेकिन अमृत फार्मेसी पर ऑर्थोपेडिक (हड्डी), कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) और अन्य सर्जरी के लिए इम्प्लांट बाजार से कम दामों पर मिल सकेंगे।

--
कोट
अमृत फार्मेसी खुलवाने के लिए नए चिकित्सालय भवन में उपयुक्त स्थान को चिह्नित कराया जा रहा है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जिम्मेदारी दी गई है। अमृत फार्मेसी खुलने से मरीजों को ऑपरेशन में काफी राहत मिलेगी। - डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed