{"_id":"643d72c4203f192f8f0a2499","slug":"passengers-are-not-getting-card-facility-bulandshahr-news-c-30-1-81926-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यात्रियों को नहीं मिल रही कार्ड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यात्रियों को नहीं मिल रही कार्ड की सुविधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। परिवहन निगम ने तीन महीने पूर्व रोडवेज बसों में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से किराये का भुगतान करने की सुविधा शुरू की है लेकिन, यह सुविधा यात्रियों को नहीं मिल पा रही है। अधिकांश परिचालक कैशलेस की जगह नकद किराया वसूल कर रहे हैं। यात्रियों ने कैशलेस सुविधा नहीं मिलने पर मुख्यालय को शिकायत भेजी है।
उप्र परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को कैशलेस सुविधा देने के लिए तीन महीने पूर्व निगम ने ई-टिकट की सुविधा शुरू की। इसके लिए परिचालकों को ई-टिकट बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। योजना को लागू हुए तीन महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी परिचालकों द्वारा मैनुअल टिकट काटे जा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को परिचालक नकद किराया देने के बाद ही मशीन से टिकट दे रहे हैं। यात्रियों द्वारा कार्ड से टिकट का भुगतान कहे जाने के लिए सुविधा मौजूद नहीं होने की बात कहकर टाल दिया जाता है।
वहीं, खुले रुपये न होने पर परिचालक द्वारा टिकट के पीछे बकाया राशि लिखकर कुछ देर बाद लेने को कह दिया जाता है। स्टैंड आ जाने पर यात्री बिना बकाया लिए निकल जाते हैं। स्याना निवासी यात्री रविंद्र ने बताया कि निगम की बसों में कैशलेस की सुविधा नहीं मिल रही है। इसको लेकर निगम मुख्यालय पत्र भेजकर शिकायत की है। जिससे यात्रियों को कैशलेस सुविधा का लाभ मिल सके। उधर, बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। हो सकता है मशीन में नेटवर्क की समस्या आ रही हो। मामले की जांच कराई जाएगी।