फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   parents left newly born girl in hospital and escaped

पांचवीं बेटी होने पर अस्पताल में छोड़ गए मां-बाप

Sun, 13 Dec 2015 11:52 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 parents left newly born girl in hospital and escaped
 बेटे की आस लगाए मां-बाप एक निजी अस्पताल में जन्मी बेटी को छोड़कर चले गए। घर पहुंचे तो कह दिया कि मरा हुआ बच्चा जन्मा था। अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची को चाइल्ड लाइन टीम के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन



बेटी बचाने के लिए बेशक कितने ही जागरूकता अभियान चलाया जाए, लेकिन आज भी बेटे की चाहत बेटी की जिंदगी पर भारी पड़ रही है।

जहांगीराबाद के एक दंपति ने नगर के एक निजी अस्पताल में 19 नवंबर को बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार इस बच्ची को ललिता पत्नी पंकज अग्रवाल ने जन्मा था।
विज्ञापन


 बताया गया कि ललिता के पहले से ही चार बेटियां है। दंपति को इस बार बेटे होने की आस थी। 18 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर ललिता को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 नवंबर को बच्ची का जन्म हुआ तो दंपति के अरमान टूट गए। दंपति बेटी को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। अस्पताल प्रबंधन ने इस बच्ची को देखभाल के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed