फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat chunav

ऑनलाइन होगा ग्राम पंचायतों का गठन और प्रधानों का शपथ ग्रहण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
ऑनलाइन होगा ग्राम पंचायतों का गठन और प्रधानों का शपथ ग्रहण
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों के गठन और ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बुधवार को अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज ने वीडियो कान्फ्रेेंसिंग से पंचायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पंचायतों के निर्वाचन संबंधित ग्राम पंचायतवार जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिये हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ग्राम पंचायतों का गठन और प्रधानों का शपथ ग्रहण ऑनलाइन होगा, जो भी जानकारी मांगी थी उसे भेज दिया गया है।
पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्राम पंचायतों के गठन और प्रधानों के शपथ ग्रहण की कार्रवाई ठंडी पड़ गई थी। बुधवार को अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ग्राम पंचायतों के गठन व प्रधानों के शपथ ग्रहण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार समेत विभागीय अधिकारी शामिल रहे। बताया गया कि जिन ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या गाइडलाइन के मुताबिक पूरी नहीं होगी, वहां गठन संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने शपथ व पंचायत गठन के संबंध में पूरा वितरण ग्राम पंचायतवार एकत्र करने का निर्देश दिया। कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या पूरी हो वहां पंचायतों के गठन की तैयारी की जाए। अपर मुख्य सचिव की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद पंचायतों के गठन और प्रधानों के शपथ ग्रहण की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अफसरों ने बताया कि यह कार्य ऑनलाइन होगा। अपर मुख्य सचिव की ओर से मंागी गई जानकारी भेज दी गई है। इस समय जनपद में दो ग्राम पंचायत और 3591 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदरिक्त् चल रहे हैं। जिन सदस्यों के रिक्त चल रहे हैं, उनकी ग्राम पंचायतों का पता किया जा रहा कि वहां पर कोरम पूरा हो रहा है या नहीं। इस जानकारी को जल्द जुटा लिया जाएगा।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों के हैं पद रिक्त
विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस समय अरनिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगलिया टक्कर और सिकंदराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुल्हेरा में प्रधान पद रिक्त चल रहे हैं। बताया गया कि इन दोनों ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों की हाल में ही मौत हो चुकी है। मौत का कारण कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों की संख्या
ब्लॉक का नाम रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या
बुलंदशहर 182
शिकारपुर 288
दानपुर 232
डिबाई 222
पहासू 255
अरनिया 276
खुर्जा 289
सिकंदराबाद 423
गुलावठी 82
बीबीनगर 166
स्याना 108
अगौता 189
लखावटी 241
ऊंचागांव 237
जहांगीराबाद 208
अनूपशहर 293
ग्राम पंचायतों के गठन और प्रधानों के शपथ ग्रहण के बारे में बुधवार विभाग के अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंस कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके द्वारा मांगी गई जानकारी भेज दी गई है। पंचायतों का गठन और शपथ ग्रहण ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए आगामी आदेश मिलने का इंतजार है। विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो गई है।
- नन्दलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed