{"_id":"607f10338ebc3e8d38235e18","slug":"panchayat-chunav-bulandshahr-news-gbd2175019136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जिपं सदस्य समेत 387 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जिपं सदस्य समेत 387 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त
विज्ञापन
बुलंदशहर ब्लॉक पर नामांकन पत्रों की जांच करते कर्मचारी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जिपं सदस्य समेत 387 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार से शुरू हुई नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार देर शाम समाप्त हो गई। इस दौरान एक जिपं सदस्य समेत कुल 387 उम्मीदवारों के सपने उनके नामांकन पत्र के निरस्त होने से टूट गए। जनपद भर से जिपं सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 24760 लोगों ने नामांकन किया था। अब वर्तमान में कुल 24373 प्रत्याशी मैदान में हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और तीन बजे के बाद चुनाव सिंबलों का आवंटन किया जाएगा।
जिला पंचायत के लिए 52 वार्ड के लिए कुल 578 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें वार्ड 23 से प्रत्याशी शौकेंद्र सिंह का पर्चा निरस्त हो गया है। बताया गया है कि प्रत्याशी ने दूसरे वार्ड के व्यक्ति को प्रस्तावक बनाया था। नियमानुसार प्रत्याशी और प्रस्तावक एक ही वार्ड के होने चाहिए। अब 52 वार्ड पर कुल 577 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, 946 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए कुल नामांकन में से सात लोगों के आवेदन निरस्त हो गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बात करें तो 27 लोगों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए है। वहीं, सबसे ज्यादा सीट वाले पद ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पहले ही कम लोगों ने नामांकन पत्र भरा था। इसमें भी कुल 352 लोगों के नामांकन निरस्त हुए हैं।
पद कुल सीट कुल नामांकन रद्द प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्य 52 578 01 577
ग्राम प्रधान 946 7189 07 7182
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1315 6200 27 6173
ग्राम पंचायत सदस्य 12154 10913 352 10441
कुल 14827 24760 387 24373
नामांकन पत्रों की जांच निष्पक्षता के साथ की गई है। बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद दोपहर तीन बजे से चुनाव निशान का वितरण किया जाएगा। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन