फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   palika passed proposal of drainage work after huge water logging in city

बरसात में प्रस्ताव पास, कब बनेंगे नाले

Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
palika passed proposal of drainage work after huge water logging in city
पा‌ल‌िका बो़र्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
पहली बारिश के साथ ही नगर पालिका में दर्जनभर इलाकों में नाली और नाला निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव पास कर दिया। वहीं, जानकार बताते हैं कि नाला निर्माण्‍ा में कम से कम दो महीने तो लग ही जाएंगे तब तक बरसात बीत चुकी होगी।
विज्ञापन



बुधवार को पालिका चेयरपर्सन पिंकी गर्ग की अध्यक्षता में नगर पालिका की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में करीब तीन करोड़ रुपये के 17 प्रस्ताव रखे गए। इसमें मुख्य रूप से नाला निर्माण, एलईडी लाइट, संविदा पर सफाई कर्मियों की नियुक्ति के प्रस्ताव प्रमुख हैं।
विज्ञापन


करीब डेढ़ करोड़ रुपये नाला निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा एलईडी लाइटोें पर भी करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में राज्य वित्त आयोग के बजट से पांच करोड़ रुपये के निर्माण विकास कार्यों को भी हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ प्रस्तावों पर एक-दो सभासदों ने आपत्ति जताई, लेकिन मंथन के बाद उन्हें भी पास कर दिया गया। वहीं, भूड़ में नगर पालिका करीब तीन बीघा में स्थित पोखर की जमीन को कब्जामुक्त कर इसे पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित करेगी।


इस मौके पर सभासद ऋषिपाल सिंह, सुनील शर्मा टीटू, सुरेखा चौधरी, मनमोहन यादव, अब्दुल नाफे अंसारी, योगेश गुप्ता, सुखदेव शर्मा, राहुल यादव, मनमोहन, भोलानाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed