{"_id":"6acd0dcf9d1e39f51a051b86","slug":"blood-soaked-body-of-farmer-found-in-a-field-in-bulandshahar-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में किसान की हत्या: खेत में मिला खून से लथपथ शव, दो दिन पहले मेड़ को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में किसान की हत्या: खेत में मिला खून से लथपथ शव, दो दिन पहले मेड़ को लेकर हुआ था विवाद
Mon, 12 Oct 2026 10:11 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:11 PM IST
सार
बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के ढकोली गांव में खेत पर गए 58 वर्षीय किसान अनवार की हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव खेत में मिला। परिजनों ने मेड़ के विवाद में पड़ोसी किसान के दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खेत में लहूलुहान मिला किसान का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
औरंगाबाद अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकोली में सोमवार सुबह खेत पर गए किसान की हत्या कर दी गई। शाम पांच बजे तक उनके घर न लौटने और फोन भी न उठाने पर परिजनों ने खेत पर पहुंच कर देखा तो उनका वहां लहुलुहान शव पड़ा हुआ था। उनके सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार या भारी वस्तु से वार के निशान हैं। सूचना पर ग्रामीण व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव से कुछ दूरी पर ही उनका फोन पड़ा हुआ था। वहीं, मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन रंजिश हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। मगर देर रात तक भी परिजनों की ओर से इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकोली निवासी अंसार ने बताया कि उनके पिता अनवार 58 वर्ष अपनी खेतीबाड़ी करते हैं उनके पास 14 बीघा जमीन है। वह बटाई पर भी जमीन लेकर खेती करते हैं। सोमवार सुबह दस बजे वह परिजनों से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन, न तो वह दिन में खाने के लिए घर वापस आए और न ही उनकी कोई कॉल आई। शाम पांच बजे तक भी उनके खेत से वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें कई बार फोन किया। लेकिन, उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।
बताया कि किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह शाम को खुद करीब छह बजे पिता को देखने के लिए खेत पर पहुंचे। खेत पर उनके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उनके सिर चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव के निशान थे। जिससे किसी धारदार हथियार या भारी वस्तु से वार किया जाना प्रतीत हो रहा था। शव के कुछ दूरी पर ही उनके पिता का मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। पिता के शव को लहूलुहान हालत में देख उन्होंने शोर मचाया और अन्य परिजनों और पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद डायल 112 समेत सीओ सिटी अनिल कुमार शाही और अगौता पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने गहनता से जांच की और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। अनवार की मौत से उनके परिजनों का बुरा हाल है। रोते-बिलखते परिजन अनवार की रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि, देर रात तक मामले में कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
मृतक के पैर पर से एक चप्पल भी गायब मिली है। जबकि, दूसरे पैर में चप्पल पहनी हुई थी। परिजनों व पुलिस ने उसकी भी छानबीन की। पैर में एक चप्पल न मिलने से आशंका जताई जा रही है। कि उन्होंने हमलावर से बचकर भागने का प्रयास भी किया होगा। साथ ही मोबाइल भागते समय उनके पास से गिर गया होगा। क्योंकि मोबाइल भी शव से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है।

दो दिन पूर्व हुआ था खेत की मेड़ को लेकर विवाद
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पड़ोसी किसान से मेड़ के विवाद को लेकर पूर्व में उनके पिता के साथ कई बार झगड़ा हुआ था। दो दिन पहले भी आरोपियों का उनके पिता के साथ झगड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि पड़ोसी किसान के दोनों बेटों ने उनके पिता की हत्या की है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी थी। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के बेटे इस्राइल ने पुलिस को यह जानकारी दी। अधिकारी तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
मृतक पर है चार पुत्र
ढकोली निवासी मृतक किसान अनवार पर चार पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र इस्राइल मेलों में दुकान लगाकर खिलौने बेचने का कार्य करता हैं। इकरार, इसरार ओर अंसार है तीनों पुत्र गांव में ही रहकर पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते हैं और पशु पालन भी करते हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बेटे ने पड़ोसी किसान पर मेड़ के विवाद की रंजिश को पड़ोसी किसान के दो बेटों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हलांकि परिजनों ने अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। -अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन